दो वरिष्ठ अधीक्षक समेत 24 को मिला डीजी का हीरक पदक

Untitled 23 copy 7
  • वरिष्ठ सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के मौके पर कारागार विभाग में दो वरिष्ठ अधीक्षक समेत नौ अधीक्षकों को डीजी के हीरक पदक से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा चार जेलर, चार डिप्टी जेलर के साथ 13 वार्डर को भी इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को महानिदेशक कारागार पीसी मीणा की ओर से गणतंत्र दिवस पर जारी सूची में वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा, बृजेंद्र कुमार सिंह अधीक्षक किश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्रा, प्रेम सागर शुक्ला, सीताराम शर्मा, राजीव कुमार सिंह और बृजेश कुमार को डीजी के हीरक पदक से सम्मानित किया गया है।

अधीक्षक सीताराम शर्मा
अधीक्षक सीताराम शर्मा

इसके अलावा जेलर डिप्टी जेलर संवर्ग में जेलर मनीष कुमार, राजेश कुमार वर्मा, आनंद सिंह, अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर आनंद कुमार जायसवाल, अंजुली वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और सर्वेश कुमारी को भी इस सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके अलावा 13 जेल वार्डर भी इस सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे। हीरक पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए गणतंत्र दिवस पर कारागार मुख्यालय आमंत्रित किया गया है।

Spread the love

Education Uttar Pradesh

UP PET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, आगरा से गोरखपुर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

UP PET Exam:  उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए आगरा, कानपुर, मथुरा, लखनऊ, गोरखपुर, बलिया और आजमगढ़ समेत कई शहरों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा […]

Spread the love
Read More
Cyclone Alert 2026
homeslider Weather

बंगाल की खाड़ी में उठेगा तूफान? सात राज्यों में बारिश का अलर्ट, 28-30 अक्टूबर पर नजर

Cyclone Alert 2026: बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसमी सिस्टम आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके चलते पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का असर देखने को मिल […]

Spread the love
Read More
Shraddha Dubey
Crime News homeslider Raj Dharm UP

राह देखते देखते श्रद्धा दुबे का जेल में बीता पहला दिन

Shraddha Dubey जेल की महिला बैरक में जमीन पर करवटें बदलती बीती रात लखनऊ। राजधानी के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की जेल के महिला बैरक में जमीन पर करवटें बदलती बीती। लग्जरी जीवन जीने वाली कथित हाई प्रोफाइल बहनों को जेल के बिस्तर और कंबल […]

Spread the love
Read More