ट्रम्प और रूट्टे के बीच ग्रीनलैंड पर ‘भविष्य के समझौते’ की रूपरेखा तैयार, वापस ली टैरिफ की धमकी

Untitled 7 copy 23

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नाटो महासचिव मार्क रूट्टे के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद घोषणा करते हुए कहा है कि ग्रीनलैंड को लेकर ‘भविष्य के समझौते की रूपरेखा’ तैयार कर ली गई है। इस कूटनीतिक प्रगति के बाद ट्रम्प ने यूरोपीय सहयोगियों पर एक फरवरी से लगाए जाने वाले प्रस्तावित आयात शुल्क को वापस लेने का फैसला किया है। स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के इतर हुई इस वार्ता को ट्रम्प ने “अत्यंत सकारात्मक” बताया और कहा कि यह समझौता न केवल ग्रीनलैंड, बल्कि पूरे आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि यद्यपि समझौते के विस्तृत विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन यह रणनीतिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने ग्रीनलैंड को उत्तरी अमेरिका का हिस्सा और अमेरिका का क्षेत्र बताते हुए कहा कि यह विशाल द्वीप वर्तमान में असुरक्षित है। ट्रम्प के अनुसार, इस समाधान से अमेरिका और सभी नाटो देशों को लाभ होगा। उन्होंने ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रीनलैंड के संदर्भ में इस पर अतिरिक्त चर्चा जारी है। इस पूरी वार्ता की जिम्मेदारी उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ को सौंपी है, जो सीधे राष्ट्रपति को रिपोर्ट करेंगे।

ये भी पढ़े

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा और नमाज़ के लिए समय तय

दूसरी ओर, नाटो महासचिव मार्क रूट्टे ने इस समझौते के विवरण पर अधिक जानकारी देने से परहेज किया। फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने इस सवाल को टाल दिया कि क्या अमेरिका इस द्वीप का स्वामित्व हासिल कर लेगा। रूट्टे ने केवल इतना कहा कि चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति के दृष्टिकोण को कैसे लागू किया जाए। नाटो प्रवक्ता एलीसन हार्ट ने स्पष्ट किया कि रूट्टे ने संप्रभुता के साथ किसी भी समझौते का प्रस्ताव नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच आगे की बातचीत का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रूस और चीन कभी भी इस क्षेत्र में आर्थिक या सैन्य रूप से पैर न पसार सकें। गौरतलब है कि ट्रम्प पिछले कई सप्ताह से डेनमार्क के स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड पर नियंत्रण पाने की इच्छा जता रहे थे, जिससे नाटो गठबंधन और अरबों डॉलर के ट्रांस अटलांटिक व्यापार पर संकट मंडराने लगा था। ट्रृम्प ने डेनमार्क सहित आठ यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की धमकी दी थी, जिसे जून तक बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की योजना थी। हालांकि दावोस में अपने संबोधन के दौरान ट्रम्प ने स्पष्ट कर दिया कि वह ग्रीनलैंड के अधिग्रहण के लिए सैन्य बल का प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “लोग सोचते थे कि मैं बल प्रयोग करूंगा, लेकिन मुझे इसकी जरूरत नहीं है। मैं तत्काल बातचीत के जरिए इस रणनीतिक क्षेत्र का स्वामित्व हासिल करना चाहता हूं।” इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव में कमी आई है और वैश्विक बाजारों ने राहत की सांस ली है। (वार्ता)

Untitled 6 copy
homeslider National

IAS पद्मा जायसवाल सेवा से बर्खास्त

सरकारी राजस्व में हेराफेरी का था आरोप राष्ट्रपति ने दी अंतिम मंजूरी दिल्ली सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग में थीं स्पेशल सेक्रेटरी रंजन कुमार सिंह 18 साल के बाद आखिरकार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से कल IAS पद्मा जायसवाल को नौकरी से बर्खास्त यानि डिसमिस कर दिया गया। इन्हें नौकरी से हटाने के लिए […]

Read More
Untitled 4 copy
Business homeslider National

LPG Price Today : घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

नई दिल्ली। देशभर में रविवार को LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कॉमर्शियल LPG  सिलेंडर की कीमतें भी स्थिर रखी गई हैं। हालांकि कई शहरों में पहले से ही […]

Read More
Untitled 3 copy
Crime News homeslider National Rajasthan

राजस्थान में राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। राजस्थान में रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कोच धुएं और लपटों से घिर गया। हालांकि राहत की […]

Read More