बहराइच के मुड़ियाडीह के जंगल में गो-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार

Untitled 11 copy 13

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ/बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद अंतर्गत थाना जरवल रोड क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से मांस, गो-कशी के उपकरण और अवैध असलहा बरामद किया है। मिली खबर के मुताबिक गुरुवार सुबह तड़के जरवल रोड पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम मुड़ियाडीह के पास रेलवे भूमि पर स्थित जंगल में कुछ अराजक तत्व गोवंश का कटान कर रहे हैं और वे मांस लेकर वहां से निकलने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम में थाना प्रभारी संतोष सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक बिन्देश्वरी यादव, घाघरा घाट चौकी इंचार्ज दिनेश कुशवाहा और अन्य आरक्षियों को शामिल कर जंगल की घेराबंदी शुरू की गई।

सुबह करीब 6:40 बजे पुलिस टीम जैसे ही मुड़ियाडीह जंगल के भीतर पहुंची, वहां तीन संदिग्ध लोग मांस, रस्सी और बांका (धारदार हथियार) के साथ दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की। जब पुलिस टीम ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, तो तस्करों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पूछने पर उसने अपना नाम 22 वर्षीय जाफर पुत्र मुश्ताक निवासी मुडियाडीह ग्राम झुकिया बताया।

पुलिस ने मौके से घायल आरोपी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अकबर अली नामक एक अन्य युवक मौके से भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जाफर (घायल) पुत्र मुश्ताक, निवासी मुड़ियाडीह (झुकिया), थाना जरवलरोड, हकीम पुत्र ताहिर, निवासी मुड़ियाडीह (झुकिया), रिजवान पुत्र सैयद, निवासी देवपासिया कटरा बाजार, जिला गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य अभियुक्त जाफर के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से कटे हुए गोवंश का मांस, बांका और रस्सी भी जब्त की है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अशोक कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डी. के. श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं घायल अभियुक्त जाफर को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद भेजा गया है जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहे है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

Spread the love

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी
Purvanchal

माननीय वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी का मारुती ट्रेडिंग कंपनी में भव्य स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी आज नौतनवां स्थित मारुती ट्रेडिंग कंपनी में भारत सरकार के माननीय वित्त राज्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शुभ आगमन हुआ। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारीगण, व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।माननीय मंत्री जी का पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्रों के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया […]

Spread the love
Read More
नौतनवा हस्ताक्षर अभियान
Purvanchal

नौतनवा में चला ग्रेट निकोबार बचाओ हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित अभियान में सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर ग्रेट निकोबार संरक्षण के प्रति अपना समर्थन जतायाउमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa:महाराजगंज द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत अड्डा बाजार नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की मुहिम को आगे बढ़ते हुए जिलाध्यक्ष […]

Spread the love
Read More
  Nautanwa underpass death
Purvanchal

नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी   Nautanwa underpass death :   नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले एक मोबाइल […]

Spread the love
Read More