ANTF यूनिट बरेली: बील लाख की अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Untitled 4 copy 22
  • चार किलो अवैध अफीम, एक कार, मोबाइल फोन व 1,500 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक ANTF  यूनिट लखनऊ के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर ANTF यूनिट बरेली की टीम ने गुरुवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से चार किलो अवैध अफीम, एक कार, मोबाइल फोन व 1,500 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत बीस लाख रुपए बताई जा रही है।

पंजाब राज्य सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में अवैध मादक पदार्थ (अफीम) की तस्करी करने की सूचना मिलने पर एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जाल बिछाया। उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक शख्स है जो बरेली जिले के सिरौली क्षेत्र में कार में अवैध मादक पदार्थ रखकर कहीं तस्करी करने जा रहा है।

इस सूचना पर एएनटीएफ के उपनिरीक्षक विकास यादव स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से कार सहित एक तस्कर को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित नौगवा गांव का रहने वाला है और एक व्यक्ति के लिए अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करता है। हमेशा की तरह गुरुवार को भी अवैध अफीम लेकर तस्करी करने जा रहा था कि एएनटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया। एएनटीएफ यूनिट बरेली के उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Spread the love

Deeh Baba
Crime News

तिनहरी गांव में पूजा के दौरान बवाल, मारपीट और पथराव से कई घायल

Deeh Baba महुली थाना क्षेत्र के तिनहरी गांव में डीह बाबा की पूजा-अर्चना के दौरान दो पुरवों के ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और ढेलाबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Home Guard
Crime News

शराब की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड गंभीर घायल

आशुतोष मिश्रा Home Guard महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू स्थित शराब की दुकान पर रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। इस हमले में एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और चौकी […]

Spread the love
Read More
Morocco
Crime News homeslider

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Morocco उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से भेजा […]

Spread the love
Read More