बाराबंकी: शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को उड़ाया, मौत

Untitled 14 copy 13
  • सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी
  • पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कर्ज, व्यापार में नुकसान या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आजाद नगर निवासी प्रतिष्ठित कारोबारी 50 वर्षीय नवीन जायसवाल उर्फ संजय जायसवाल ने बुधवार सुबह खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। खून से लथपथ नवीन जायसवाल को घरवालों की मदद से पुलिस जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े

सरकारी धनराशि को चुना लगाने वाला गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक बाराबंकी जिले के मोहल्ला आजाद नगर निवासी 50 वर्षीय गल्ला और टेंट के बड़े कारोबारी थे। रोज की तरह बुधवार सुबह परिवार में सबकुछ ठीकठाक चल रहा था कि घर में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारीजन नवीन जायसवाल के कमरे की तरफ भागे। वहां उन्हें खून से लथपथ देख घरवाले दंग रह गए। यह मंजर देख घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल नवीन को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग बदहवास होकर वहीं गिर पड़े। बताया जा रहा है कि शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी नवीन जायसवाल उर्फ संजय जायसवाल जान देने से पहले रिश्तेदारों और जानने वालों को व्हाट्सएप के जरिए जय माता रानी का मैसेज डाले थे। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने से खुदकुशी किए जाने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस रिवाल्वर को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

Spread the love

Murder case
Crime News

पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, फैसला सुनते ही बच्चों ने मां से फेरा मुंह

Murder case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बरला कस्बे में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड सुरेश कुमार की हत्या के मामले में अदालत ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। फैसला सुनाए जाने के बाद अदालत परिसर में भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। सजा […]

Spread the love
Read More
Manipur militant attack
Crime News National

मणिपुर में उग्रवादी हमला: गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत, तीन घायल

मणिपुर में उग्रवादियों की फायरिंग Manipur militant attack: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार सुबह कथित उग्रवादी हमले से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, लांगका नागा गांव में हथियारों से लैस एक समूह ने अचानक ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन […]

Spread the love
Read More
Crime News

जानकीपुरम: मामूली विवाद में पति के सिर पर तावे से वारकर की हत्या

कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Janakipuram Murder : राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों अपनों का खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली झगड़े ने गुरुवार शाम खूनी रूप ले लिया। किसी बात पर दंपति […]

Spread the love
Read More