रायबरेली में राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं को संदेश, सरकार पर लगाया धर्म के आडंबर का आरोप

rahal gathha na tasa uchhal b3b4d6680311cbdf220a6fca4b7d7fa6

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सियासी रणनीति साफ कर दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निडर होकर संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि देश में डर और भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस इससे पीछे हटने वाली नहीं है। राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म का सहारा लेकर असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दिखावा है, जबकि हकीकत यह है कि गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकार लगातार छीने जा रहे हैं।

मनरेगा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों के समय पंचायतों को सशक्त किया गया था। उनका उद्देश्य था कि ग्रामीणों को न्यूनतम मजदूरी और रोजगार की गारंटी मिले। लेकिन मौजूदा सरकार ने उस सोच की जड़ पर प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा को कमजोर कर गरीबों से उनकी सुरक्षा छीन रही है।

बाराबंकी सिद्धौर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

 

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता को अपने हाथों में समेटना चाहते हैं और फैसले चंद लोगों तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने दावा किया कि देश की आर्थिक नीतियां आम जनता के बजाय बड़े उद्योगपतियों के हित में बनाई जा रही हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की संपत्ति अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों को दी जा रही है, जबकि किसान और मजदूर भुखमरी की ओर धकेले जा रहे हैं। बैठक में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए राहुल गांधी ने संकेत दिया कि कांग्रेस पंचायत चुनावों में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाएगी। पार्टी का मानना है कि युवा वर्ग जमीनी स्तर पर बदलाव ला सकता है और संगठन को मजबूती दे सकता है।

अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी ने रायबरेली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायबरेली प्रीमियर लीग का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात कर शहर की समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा की।

ऊंचाहार के उमरन गांव में आयोजित मनरेगा चौपाल में उमड़ी भारी भीड़ को कांग्रेस के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। राहुल गांधी ने इस मंच से आरएसएस और भाजपा पर संविधान, अंबेडकर और गांधी जी की सोच को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस विचारधारा के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस डर की राजनीति नहीं करती। उन्होंने मनरेगा मजदूरों और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पार्टी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

Spread the love

Awarapan 2
Entertainment Uttar Pradesh

आवारापन 2 का ट्रेलर रिलीज, इमरान हाशमी और शबाना आजमी की टक्कर ने बढ़ाया रोमांच

इमरान हाशमी की शानदार वापसी Awarapan 2 Trailer: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2′ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। करीब 19 साल बाद दर्शकों के बीच एक बार फिर ‘शिवम पंडित’ की वापसी हुई है। ट्रेलर भले ही केवल 1 मिनट 25 सेकंड का है, लेकिन इसमें एक्शन, इमोशन, सस्पेंस और दमदार […]

Spread the love
Read More
ODI World Cup
Sports Uttar Pradesh

आयरलैंड को बड़ा झटका, अब सीधे नहीं मिलेगी विश्व कप में एंट्री

अफगानिस्तान सीरीज का पहला मैच रद्द ODI World Cup 2027: ICC वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियां तेज हो चुकी हैं और दुनिया भर की टीमें सीधे टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए जोर-शोर से मुकाबले खेल रही हैं। इसी बीच आयरलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

दयाशंकर सिंह का कांटा दूर, बसपा का आखिरी किला भी ढह गया

बलिया में खालीपन, योगी के भरोसेमंद, दयाशंकर के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी त्रिभुवन राम के करीबी, सिंगापुर तक था धंधा, कैंसर ले गया न दोस्त भी समझ पाए, न दुश्मन हरा नहीं पाया कुमार सौवीर Umashankar Singh Death: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ नेता चुनाव नहीं लड़ते, वे अपना इलाका चलाते हैं। उमाशंकर सिंह ऐसे […]

Spread the love
Read More