Ikkis Lifetime Worldwide Box Office Collections: अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी

690537846 ikkis 202601

 Box Office Collections : अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की पहली थिएटर रिलीज फिल्म इक्कीस को लेकर शुरुआत में काफी चर्चा थी। नए साल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म से मेकर्स को उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन नतीजे उम्मीदों के बिल्कुल उलट साबित हुए। इक्कीस का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है और फिल्म को बड़ी फ्लॉप फिल्मों की सूची में शामिल कर लिया गया है।

इक्कीस एक बायोपिक ड्रामा फिल्म है, जिसे मशहूर डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है। फिल्म में अगस्त्य नंदा के साथ धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया जैसे मंझे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। खास बात यह रही कि यह दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म मानी जा रही थी, जिस वजह से दर्शकों के बीच इसे लेकर भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिला।

हिंदू कायर हैं, मुसलमान धन्य हैं…’ माघ मेले की घटना के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा बयान

हालांकि, मजबूत स्टारकास्ट और संवेदनशील विषय होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इक्कीस का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन सिर्फ 33 करोड़ रुपये के आसपास रहा है। इसमें से करीब 31.20 करोड़ की कमाई भारत से हुई, जबकि ओवरसीज मार्केट में फिल्म महज 2.50 करोड़ ही जुटा सकी।

फिल्म ने पहले हफ्ते में ठीक-ठाक शुरुआत करते हुए लगभग 21.50 करोड़ रुपये कमा लिए थे, लेकिन इसके बाद कमाई में तेज गिरावट देखने को मिली। दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन घटकर करीब 4.50 करोड़ तक सिमट गया। इसके बाद फिल्म लगभग सिनेमाघरों से गायब हो गई और मेकर्स को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म के फ्लॉप होने की सबसे बड़ी वजह कमजोर वर्ड-ऑफ-माउथ रही। कहानी और आइडियोलॉजी को लेकर दर्शकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली, जिसके कारण आम ऑडियंस फिल्म से कनेक्ट नहीं कर पाई। वहीं, धीमी रफ्तार और गंभीर ट्रीटमेंट भी बड़े दर्शक वर्ग को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहे।

अब सबकी नजर फिल्म की ओटीटी रिलीज पर टिकी है। माना जा रहा है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इक्कीस को दूसरा मौका मिल सकता है, जहां कंटेंट-ड्रिवन दर्शक इसे सराह सकते हैं।

Spread the love

Singham and the Circus
Entertainment

‘सिंघम’ की सफलता का यही राज ‘सर्कस’ के लिए बना कमजोरी, जानिए क्या हुई थी चूक

Singham and the Circus : बॉलीवुड में कई बार फिल्म की सफलता सिर्फ बड़े सितारों और शानदार बजट से तय नहीं होती। कहानी को पर्दे पर किस तरह पेश किया गया है और कलाकार अपने किरदार को कितना महसूस कर पा रहे हैं, इसका भी बड़ा असर पड़ता है। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम’ और […]

Spread the love
Read More
Emraan Hashmi
Entertainment Uttar Pradesh

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के गानों पर सईद कादरी का बड़ा खुलासा

‘आवारापन 2’ में पुराने गानों का जादू Aawarapan 2: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। साल 2007 में आई ‘आवारापन’ अपनी कहानी के साथ-साथ दमदार म्यूजिक के लिए भी याद की जाती है। फिल्म के गाने ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ आज भी संगीत […]

Spread the love
Read More
Amitabh Bachchan's film 'Mrityudata'
Entertainment

अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जो बनी महाफ्लॉप, स्क्रीनिंग बीच में छोड़कर चली गई थीं जया बच्चन

Amitabh Bachchan’s film ‘Mrityudata’:  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दी हैं। ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘सिलसिला’ और ‘पीकू’ जैसी फिल्मों ने उन्हें हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल किया। हालांकि, उनके करियर में एक ऐसा दौर भी आया, जब […]

Spread the love
Read More