मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ का टीज़र रिलीज़

Untitled 34 copy 1

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ वैलेंटाइन सीज़न में दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने उत्साह बढ़ाते हुए इसका टीज़र रिलीज़ कर दिया है। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी इसमें मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं और उनकी फ्रेश जोड़ी टीज़र में ही दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही है। फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है।

ये भी पढ़े

वाह रे कानून: गैंगरेप की पीड़िता इंसाफ के इंतजार में चल बसी, लेकिन नहीं मिला इंसाफ

टीज़र प्यार, भावनाओं और रिश्तों से जुड़ी संभावनाओं की एक खूबसूरत यात्रा दिखाता है। इसमें 90 के दशक के मासूम और गहरे रोमांस को मॉडर्न अंदाज़ में पेश किया गया है। बैकग्राउंड में बजता आइकॉनिक गाना ‘दो दीवाने सहर में’ टीज़र को और भी भावुक व रोमांटिक बना देता है, जो कहानी की आत्मा को मजबूती से उभारता है। कुल मिलाकर टीज़र यह संकेत देता है कि फिल्म दर्शकों को सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि सुकून और एहसासों से भरा अनुभव देने वाली है। सच्चे प्यार और इमोशनल गहराई के साथ ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और वैलेंटाइन के आसपास इसे एक खास रोमांटिक ट्रीट माना जा रहा है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Cannes Film Festival 2026
Entertainment

मानसी पवार का किलर डेब्यू लुक Cannes 2026 में बना इंटरनेट सेंसेशन

Cannes Film Festival 2026 :  इस समय अपने पूरे शबाब पर है और दुनिया भर की मशहूर हस्तियां अपने शानदार फैशन और स्टाइल से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर रही हैं। आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर मौनी रॉय, उर्वशी रौतेला और अदिति राव हैदरी जैसे कई सितारे पहले ही अपने लुक्स से सुर्खियां […]

Read More
Kangana Ranaut Mangalsutra Look
Entertainment

कंगना को मिल गया सजना! मंगलसूत्र और हरी चूड़ी ने तोड़ा प्रशंसकों का दिल

पिंक सूट, ट्रेडिशनल लुक, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी-हरी चूड़ियां दे रही हैं शादी की गवाही… सच जानने के लिए फैंस उत्सुक Kangana Ranaut Mangalsutra Look : बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। इस बार वजह उनका कोई बयान या राजनीतिक […]

Read More
Shri Krishna child actor
Entertainment homeslider

‘श्री कृष्णा’ का नन्हा कान्हा अब बन चुका है साउथ फिल्मों का बड़ा स्टार

Shri Krishna child actor :  90 के दशक में दूरदर्शन पर आने वाले धार्मिक और पौराणिक धारावाहिकों का लोगों के दिलों पर अलग ही असर था। उस दौर में रामानंद सागर का ‘श्री कृष्णा’ सिर्फ एक टीवी शो नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का हिस्सा बन चुका था। ‘रामायण’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद […]

Read More