स्मृति मंधाना की तूफानी पारी से RCB महिला ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया

Untitled 5 copy 16

मुम्बई। सयाली सातघरे और लॉरेन बेल तीन-तीन विकेट की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान स्मृति मंधाना 96  और जॉर्जिया बॉल नाबाद  की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला ने शनिवार को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 11वें मुकाबले में 10 गेंदे शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से शिकस्त दी।

167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने तीसरे ही ओवर में ग्रेस हैरिस एक रन का विकेट गंवा दिया। उन्हें मैरीजन कप्प ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी जॉर्जिया वॉल ने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ पारी को संभाल और दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन बटोरे। स्मृति मंधाना ने 61 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें 18वें ओवर में नंदिनी शर्मा ने आउट किया। RCB ने 18.2 ओवर में दो विकेट पर 169 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। जॉर्जिया वॉल 54 रन बनाकर नाबाद रही और ऋचा घोष ने नाबाद सात रन बनाये। (वार्ता)

Spread the love

Sports Uttar Pradesh

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास Mitchell Starc record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मैके में शुरू हो गया है। मैच का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा और कुल 18 विकेट गिरे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल […]

Spread the love
Read More
Sports Uttar Pradesh

हार्दिक के भविष्य पर सस्पेंस, MI ने जुबिन भरूचा को बनाया डायरेक्टर

हार्दिक पांड्या की ट्रेड चर्चा के बीच MI का बड़ा दांव Hardik Pandya trade: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपने क्रिकेटिंग सेटअप को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर और अनुभवी क्रिकेट प्रशासक जुबिन भरूचा को ‘डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस’ नियुक्त किया है। उनकी जिम्मेदारी […]

Spread the love
Read More
Mackay
Sports

मैके टेस्ट में 18 विकेट गिरे, स्टार्क-शोरिफुल का कहर; ऑस्ट्रेलिया मजबूत

Mackay: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। मैके की पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल साबित हुआ और पूरे दिन में कुल 18 विकेट गिर गए। पहले बांग्लादेश की टीम महज 64 रन पर ढेर हुई, फिर ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने […]

Spread the love
Read More