पुलिस की सक्रियता की खुली पोल: गोलियों से गूंजी राजधानी

Untitled 1 copy 19

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के चरक इंस्टीट्यूट के पास जमीन की कब्जेदारी को लेकर रविवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से राजधानी थर्रा उठी। आधे घंटे के भीतर हमलावरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली।
लाखों की जमीन पर कब्जा करने गए असलहों से लैस हमलावरों ने दस से पंद्रह राउंड गोलियां दागीं। इस दौरान प्लाट मालिक अमीनाबाद के मॉडल हाउस निवासी फहीम उर्फ जहीर जान बचाकर भाग निकले।

वहीं बताया जा रहा है कि जमीन की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच काफी दिनों से तनातनी चली आ रही है और यह मामला कई बार स्थानीय थाने पर भी जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस चुप्पी साधे हुए है। नतीजतन रविवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के फहीम उर्फ जहीर का कहना है कि दुबग्गा क्षेत्र में उनका प्लाट है, जिस पर सर्वेश, तीर्थ, उमेश, सोफियान सहित एक दर्जन लोग आकर कब्ज़ा करने लगे। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि यह जमीन उनकी है।

फ़हीम का आरोप है उन्होंने इसकी शिकायत कई बार की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि एक प्लाट के कब्जे को लेकर है और दोनों पक्ष दावा कर रहे हैं कि जमीन हमारी है। इसी रंजिश के चलते उक्त विवादित जमीन पर मारपीट के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू की, लेकिन इससे पहले हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More