‘डॉन-तीन’ के लिए शाहरुख खान के पास पहुंचे फरहान अख्तर

नई दिल्ली। शाहरुख खान के चाहने वालों के लिए एक बड़ी और उत्साह बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। लंबे समय से अटकी पड़ी फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर ने एक बार फिर असली ‘डॉन’ यानी शाहरुख खान से संपर्क किया है। खास बात यह है कि शाहरुख इस आइकॉनिक किरदार में वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक अहम शर्त रखी है।

पहले बॉयफ्रेंड को बेड में छुपाया, पकड़ी गई तो दिया इतना ऊटपटांग जवाब कि सुनकर रह जाएंगे दंग

करीब दो साल पहले फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को ‘डॉन-तीन’  के लिए नए डॉन के तौर पर घोषित किया था, जिसे लेकर शाहरुख के फैंस काफी नाराज हो गए थे। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने फिल्म से किनारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर अपनी प्राथमिकताएं बदल चुके हैं और वह फिलहाल लगातार गैंगस्टर फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहते। रणवीर के बाहर होते ही फरहान अख्तर ने एक बार फिर शाहरुख खान का रुख किया है।

छी छी, फेमस होने के लिए इस एक्ट्रेस ने उठाया इतना घिनौना कदम, फोटो देखकर आप भी रह जायेंगे भौचक्के

शाहरुख खान ‘डॉन’ का चोला दोबारा पहनने को राजी हैं, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि ‘डॉन 3’ का निर्देशन फरहान अख्तर नहीं, बल्कि ‘जवान’ के निर्देशक एटली करें। शाहरुख का मानना है कि एटली का मास-एक्शन और ग्लोबल अपील वाला स्टाइल ‘डॉन’ फ्रैंचाइजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। उल्लेखनीय है कि शाहरुख और एटली की फिल्म ‘जवान’ ने दुनियाभर में करीब 1,160 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। गौरतलब है कि ‘डॉन’ फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2006 में हुई थी, जब फरहान अख्तर ने अमिताभ बच्चन की क्लासिक फिल्म ‘डॉन’ का रीमेक शाहरुख खान के साथ बनाया था। यह फिल्म सुपरहिट रही, जिसके बाद 2011 में ‘डॉन-दो’ रिलीज हुई और उसने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। अब करीब 15 साल बाद अगर शाहरुख खान ‘डॉन 3’ के जरिए वापसी करते हैं, तो यह उनके फैंस के लिए किसी बड़े जश्न से कम नहीं होगा। (हिन्दुस्थान समाचार)

Analysis homeslider International

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

देश भर में सुरक्षा की दीवार खड़ी करने के नाम पर लगाए जा रहे कैमरे अब खुद सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए थे। लेकिन अब सरकार ने इस चुपके से फैल रही जासूसी के जाल पर सख्ती से हमला बोला है। 1 अप्रैल 2026 से चीनी कंपनियों के इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

पश्चिमी यूपी में मायावती पुराने सपने और नई रणनीति के साथ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बहाने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य और उसके लिए हाईकोर्ट की अलग बेंच बनाने की मांग फिर से उठाना केवल एक भावुक नारा नहीं है, बल्कि एक लंबी चली आ रही राजनीतिक […]

Read More
homeslider Litreture

लाईलाज बीमारी: बेरोजगारी पर करारा प्रहार

बदलते समय के साथ जहां एक ओर विकास और समृद्धि के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी और आर्थिक असमानता समाज के बड़े हिस्से के लिए एक गंभीर संकट बनती जा रही है। प्रस्तुत रचना इसी विडंबना को उजागर करती है-जहां कुछ वर्ग ऐश्वर्य में डूबा है, वहीं गरीब तबका रोटी और […]

Read More