जिला पूर्ति अधिकारी और PA 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Untitled 2 copy 17

नया लुक ब्यूरो 

हरिद्वार। उत्तराखंड की विजिलेंस विभाग ने हरिद्वार के जिला पूर्ति अधिकारी और उसके सहायक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई लक्सर क्षेत्र के एक राशन डीलर की शिकायत पर की है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्या ने लक्सर क्षेत्र के एक राशन डीलर से जायज कार्य करने की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। राशन डीलर ने विजिलेंस से शिकायत की। विजिलेंस ने शिकायत की गुप्त ढंग से जांच करवाई।

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस की टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आज जैसे ही जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Spread the love

Jaunpur crime news
Crime News Uttar Pradesh

जौनपुर: बच्ची की हत्या के बाद हंगामा, कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची

Jaunpur crime news : यूपी के जौनपुर में चार साल की बच्ची की हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सोमवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में […]

Spread the love
Read More
U P Gram Secretariat 
homeslider Uttar Pradesh

ग्राम सचिवालय में एक जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

CM योगी की मंशा के अनुरूप उपस्थिति का तैयार होगा रोस्टर, आय- जाति- निवास प्रमाणपत्र व खतौनी आदि के लिए होगा त्वरित निस्तारण राजस्व परिषद ने सभी जिलाधिकारियों को जारी किए निर्देश, बुधवार से लेखपालों की नियमित उपस्थिति होगी सुनिश्चित मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर ग्राम सचिवालय बनेंगे ‘वन स्टॉप सर्विस सेंटर’, ग्रामीणों को मिलेगी […]

Spread the love
Read More
Bengaluru Crime News
Crime News

कैब से शुरू हुई लव स्टोरी का दुखद अंत, होमस्टे में युवती की संदिग्ध मौत

Bengaluru  : कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी करने के लिए घर से भागे एक प्रेमी जोड़े की कहानी दर्दनाक मोड़ पर खत्म होती नजर आई। जिले के मुद्देनहल्ली स्थित एक होमस्टे में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उसका प्रेमी बेहोशी की हालत में मिला। […]

Spread the love
Read More