केदारनाथ मार्ग पर खच्चरों की लीद अब नहीं बनेगी आफत, इससे होगा पैलेट का उत्पादन

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। केदारनाथ पैदल मार्ग पर संचालित घोड़े-खच्चरों की जगह-जगह बिखरी रहने वाली लीद (मल) अब यात्रियों के लिए परेशानी का सबब नहीं बनेगी, बल्कि इसे संसाधन के रूप में लिया जा रहा है। कैबिनेट ने घोड़े-खच्चरों की लीद से पर्यावरण अनुकूल बायोमास पैलेट के उत्पादन के दृष्टिगत पायलट प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी है। पैलेट बनाने में चीड़ की पत्तियों यानी पिरुल का भी उपयोग किया जाएगा। साथ ही तरल पदार्थ से फर्टिलाइजर्स भी बनेगा।

यात्राकाल में 16 किलोमीटर लंबे केदारनाथ पैदल मार्ग पर 6000 घोड़े-खच्चरों का का संचालन श्रद्धालुओं की सुविधा और माल ढुलाई के लिए किया जाता है। घोड़े-खच्चरों के लिए अलग मार्ग न होने के कारण मुख्य पैदल मार्ग पर इनकी लीद के निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण इससे उठने वाली दुर्गंध पैदल यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनती है। इस समस्या को देखते हुए पर्यटन विभाग ने घोड़े-खच्चरों की लीद को संसाधन के रूप में उपयोग करने की ठानी। कैबिनेट की बैठक में इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट का प्रस्ताव रखा गया, जिसे चर्चा के बाद मंजूरी दे दी गई।

Analysis homeslider

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़’ में बढ़ती टकराहट, पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट की आहट

लकड़ी से जलाने पड़ेंगे घर के चूल्हे और बंद होने की कगार पर कई रेस्टोरेंट शादी-विवाह समारोहों पर एक नई आफत, बिटिया का सामान जुटाएं या सिलेंडर ईरान-इजराइल और अमेरिका के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इस बीच विश्व के सबसे अहम […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

आगरा के सिपाही का प्रेमजाल और प्रियंका की कुर्बानी

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने आत्महत्या कर ली और मरने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का लिव-इन पार्टनर पुलिस विभाग में कांस्टेबल बताया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ को मिला करोड़ का ग्रीन कॉरिडोर, राजनाथ सिंह करेंगे लोकार्पण

उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में आज विकास का एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath कार्यक्रम में […]

Read More