एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी: एक करोड़ प्रतिबंधित स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Arrested
  • 557 ग्राम अवैध स्मैक, मोबाइल फोन व एक हजार 210 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र के घाटमपुर तिराहे के पास से सहारनपुर ANTF  थाने की टीम ने अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 557 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोबाइल फोन व एक हजार 210 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

ANTF  के उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि एक युवक घाटमपुर तिराहे के पास बैठा है जो कहीं अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने जाने वाला है। इस सूचना पर एएनटीएफ की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर एक तस्कर को धरदबोचा।

आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बरेली जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र स्थित कादरगंज गांव निवासी आमिर पुत्र जीशान खां बताया। उपनिरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अवैध स्मैक पाउडर को एक तस्कर को देने के लिए जा रहा था। यह भी बताया कि इस काम को काफी दिनों से अंजाम दे रहा है, लेकिन शुक्रवार को एएनटीएफ टीम के हत्थे चढ़ गया।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More