सोनौली पुलिस SSB की संयुक्त टीम ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार

Untitled 34 copy

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा भगवानपुर में एसएसबी और सोनौली पुलिस की सयुक्त टीम ने भारत से नेपाल जा रहे एक बाइक सवार नेपाली युवक को रोक कर जांच की तो उसके पास से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुआ। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुट गई है। शुक्रवार की शाम SSB  22 वी वाहिनी भगवानपुर इंस्पेक्टर अरुण पांडेय और भगवानपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार सयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडियों पर गस्त कर रहे थे। इस दौरान एक नेपाली बाइक नम्बर पर सवार युवक नेपाल की तरफ जा रहा था।

सन्देह होने पर उसे रोक कर तलाशी लिया गया तो उसके पास 39 पीस नशीली इंजेक्शन डायजोपाम, फेनेरगन और ब्रूफेन नोरफिने बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अंकित गुरुंग निवासी बुद्ध चौक भैरहवा नेपाल बताया। सोनौली कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक पकड़ा गया है। उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही किया जा रहा है।

Spread the love

Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More
Crime News

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

बच्चों के स्कूल से आने के बाद घटना की हुई जानकारी मदारीपुर गांव में हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव में बुजुर्ग की हत्या, कृष्णानगर में मजदूर व महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा

काइगर से टकराकर पलटी अर्टिगा, छह घायल राहत की बात यह है कि हादसा बेहद भीषण होने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी अनहोनी टल गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं। उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले के नौतनवां कस्बे के […]

Spread the love
Read More