प्रयागराज: माघ मेले पर मकर संक्रांति के द्वितीय स्नान पर्व पर 36 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज में माघ मेले के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। सुबह 10 बजे तक संगम तट पर 36 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सभी घाटों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और एआई तकनीक के माध्यम से की जा रही है।

मेला पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह 8 बजे तक 21 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। दिन भर शुभ मुहूर्त चलने के कारण अनुमान है कि शाम तक यह संख्या एक करोड़ तक पहुँच सकती है। इस बार प्रशासन ने दो से ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया है। इसके लिए 24 स्नान घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में वरिष्ठ अधिकारी लगातार सक्रिय हैं। अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण, पुलिस महानिरीक्षक अजय मिश्र, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर जोगेन्द्र कुमार और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित मेला अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Uttar Pradesh

गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल: CM योगी की चेतावनी और घर पर डिलीवरी की सुविधा

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों को भरोसा दिलाया है कि अब रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए किसी एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर ही बुकिंग कराएं और आपका सिलेंडर सीधे घर पहुंच जाएगा। इसी तरह, पेट्रोल-डीजल लेने के लिए भी जरूरत पड़ने पर […]

Read More
homeslider

27 मार्च को नेपाल में सत्तारूढ़ होगी बालेन सरकार

बालेन शाह,रवि लामिछाने और सुदन गुरूंग के फोटो वाले पोस्टर और बैनर से पटा पूरा काठमांडू शहर सार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का जन्म अभी पिछले चुनाव में ही हुआ है। पहली मर्तबा चुनाव में उत्तरी इस पार्टी को 20 सीटें हासिल हुई थी। इस बार के चुनाव में इस पार्टी की सुनामी थी जिसमें पूर्व […]

Read More
Uttar Pradesh

नौतनवां तहसील के उपनिबंधक के खिलाफ शिकायत पर शासन का कदम, साक्ष्य की मांग

30 मार्च को लखनऊ में होगी सुनवाई       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नौतनवां तहसील के उपनिबंधक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों एवं अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने संबंधित प्रकरण में शिकायतकर्ता को […]

Read More