प्रयागराज में तालाब बना मौत का कुआं

5162572 9874651 10
  •  डूबने से चार मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत सल्लाहपुर इलाके के केशवपुर कुसुआ गांव में बुधवार को एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। गांव के पास स्थित एक तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर गांव के कुछ बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। खेल-खेल में वे तालाब के अंदर चले गए। बताया जा रहा है कि तालाब अचानक गहरा हो जाता है, जिसकी वजह से बच्चे खुद को संभाल नहीं सके। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश शुरू की, इसी दौरान तालाब के किनारे बच्चों की चप्पलें और कपड़े पड़े मिले।

इस दृश्य को देखकर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। शोर मचाने के बाद गांव के लोग तालाब की ओर दौड़े और खोजबीन शुरू की। कुछ देर की मशक्कत के बाद चारों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में जिन बच्चों की जान गई, उनकी पहचान प्रतीक सोनकर (12), प्रिंस सोनकर (10), करण सोनकर (19) और प्रियांशु सोनकर (11) के रूप में हुई है। सभी मृतक सोनकर परिवार से ताल्लुक रखते थे। एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही सल्लाहपुर पुलिस चौकी और पुरामुफ्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तालाब में डूबने का प्रतीत हो रहा है।

हालांकि, मृतकों के परिजनों ने इस घटना को सामान्य हादसा मानने से इनकार किया है। परिजनों का आरोप है कि बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे केशवपुर कुसुआ गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। चार मासूमों की एक साथ मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More
Purnima Vrat
homeslider Religion

पूर्णिमा व्रत कल: भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व

Purnima Vrat: पूर्णिमा का व्रत हिंदू धर्म में रखा जाने वाला एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण उपवास है, जो प्रत्येक हिंदू चंद्र मास के शुक्ल पक्ष के 15वें दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर रखा जाता है। इस दिन चंद्रमा आकाश में अपनी सभी 16 कलाओं के साथ पूर्ण रूप में दिखाई देता है। यह व्रत […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

प्रदर्शन के बीच बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़ गए अजय राय

Lucknow: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, […]

Spread the love
Read More