भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी IAS समेत पाँच संदिग्ध गिरफ्तार

Untitled 5 copy 12
  • लाल बत्ती का रौब दिखाकर पार कर रहे थे सरहद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ/बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने रुपईडीहा बॉर्डर पर एक लग्जरी गाड़ी में सवार पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक खुद को फर्जी तरीके से ‘आईएएस अधिकारी’ बता रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक एक लग्जरी वाहन में सवार होकर कुछ लोग नेपाल की ओर जा रहे थे। गाड़ी के आगे ‘भारत सरकार’ की पट्टिका और नीली बत्ती लगी देख सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ। जब टीम ने वाहन को रोककर पूछताछ की, तो मुख्य आरोपी ने खुद को IAS अधिकारी बताते हुए धौंस जमाने की कोशिश की। थानाध्यक्ष रुपईडीहा रमेश रावत ने सोमवार को मीडिया को बताया कि भारत-नेपाल सीमावर्ती रूपईडीहा सीमा पर रविवार शाम साढ़े सात बजे हूटर बजाते हुए लाल-नीली बत्ती लगी एक कार में पांच लोग नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जब उन्हें रोककर पूछताछ की तो उनमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेंद्र बताया और खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए कहा कि वह लखनऊ सचिवालय में तैनात है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शंका होने पर SSB, रूपईडीहा पुलिस और सीमा पर तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विस्तृत पूछताछ की तो मालूम हुआ कि इन पांचों में से ना तो कोई आईएएस अधिकारी है और ना ही वाहन पर लाल-नीली बत्ती लगाने के लिए अधिकृत हैं। आरोपियों की पहचान लखनऊ निवासी धर्मेंद्र सिंह, शुभम बाजपेई, अनमोल सिंह, सचिन सिंह और स्वप्नल सहाय के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जिस वाहन पर सवार होकर सभी आरोपी जा रहे थे, वह धर्मेंद्र की पत्नी की कंपनी प्रिया एजेंसी के नाम पर लखनऊ में पंजीकृत है। उन्होंने ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नेपाल में कैसीनो में जुआ खेलने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से 2.17 लाख रुपये, छह मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक चिप डिवाइस तथा पावर बैंक बरामद किए हैं।

Spread the love

Crime News

माता बनैलिया रोहिन बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, मचा हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज! Rohin Barrage Accident : परसामलिक थाना क्षेत्र के माता बनैलिया रोहिन बैराज के गेट संख्या-3 के पास रविवार शाम रोहिन नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को […]

Spread the love
Read More
Crime News

ट्रेन में मॉडल का हंगामा, रेजर से TC-RPF पर हमला

चलती ट्रेन में मॉडल का हंगामा, रेजर से TC और RPF जवान पर हमला; सीट को लेकर शुरू हुआ था विवाद Model Antara Banerjee : मुंबई के बोरीवली JRP ने ट्रेन में कथित तौर पर हंगामा करने और रेलवे कर्मचारियों व आरपीएफ जवानों पर हमला करने के आरोप में 31 वर्षीय मॉडल अंतरा बनर्जी को […]

Spread the love
Read More
Crime News

बाजारखाला: ऐशबाग रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को झांसे में लेकर लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ा गया

इंस्पेक्टर बाजारखाला की टीम ने सरगना सहित आठ को गिरफ्तार किया एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, व मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Gang robbing travelers : इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह की टीम ने युवकों के ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को झांसे में लेकर नशीला पदार्थ पिलाकर उनसे मारपीट […]

Spread the love
Read More