हजारीबाग में भीषण ब्लास्ट से हड़कंप, तीन की मौके पर मौत एक गंभीर

नया लुक ब्यूरो

रांची/हजारीबाग। हजारीबाग के बड़ा बाज़ार टीओपी क्षेत्र अंतर्गत हबीबी नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब आज शाम झाड़ी साफ़ करने के दौरान अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि कई मील तक इसकी आवाज से लोग थर्रा गए और इलाके में दहशत फैल गई।

इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान: सद्दाम,पिता यूनुस, रशीदा परविन, पति मुस्ताक नन्ही प्रवीण, पति -सद्दाम के रूप में हुआ है स्थानीय लोगों के अनुसार धमाके की आवाज़ दूर-दूर तक सुनी गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं तथा क्षेत्र की घेराबंदी कर पड़ताल प्रारंभ कर दी गई है।

homeslider International

होर्मुज संकट के बीच राहत: भारत का LPG टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ सुरक्षित पार, छह अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 44 हजार टन LPG लेकर आ रहा जहाज नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर […]

Read More
homeslider National Politics West Bengal

बंगाल चुनाव में मालदा कांड: NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-राजनीति भी गरमाई

मालदा कांड पर NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-बंगाल चुनाव में बढ़ा घमासान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सख्ती, मालदा केस NIA को ममता का पलटवार नया लुक डेस्क पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई गंभीर घटना ने देश की राजनीति और न्यायिक व्यवस्था दोनों […]

Read More
homeslider International

ट्रंप को ईरान से झटका? पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। ईरान ने साफ तौर पर पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार कर दिया है, जिससे सीजफायर और बातचीत की कोशिशों को बड़ा धक्का लगा है। इस्लामाबाद में बातचीत से पीछे हटा ईरान वॉल […]

Read More