मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल में आमूलचूल होगा परिवर्तन

Untitled 20 copy 2

जमशेदपुर। मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल में आमूलचूल परिवर्तन होगा ताकि मानगो के सभी घरों में पीने का स्वच्छ पानी जा सके और बालीगुमा पानी टंकी को भी चालू किया जा सके। इस बात पर गंभीर चर्चा तब हुई, जब जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त और कई अभियंता भी मौजूद रहे।

विधायक सरयू राय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह दिखा कि जहां से पीने का पानी खींचा जाता है, उसके आस-पास भारी गंदगी है। वहां तक घेराबंदी करने और परियोजना के आस-पास के नदी तटबंध को सुदृढ़ करने के संबंध में भी विचार हुआ।
सरयू राय ने बताया कि मानगो पेयजल परियोजना की क्षमता बढ़ाने के लिए पुरानी पेयजल परियोजना पाँच MLD की थी, उसकी भी मरम्मत करने और उसे फिर से चालू करने की संभावना पर भी विचार किया गया।

इस बात पर भी चर्चा हुई कि जितनी भी पानी की टंकियां हैं, सभी के लिए अलग-अलग मोटर लगाया जाए। फिलहाल वहां दो मोटर हैं। तीन नए मोटर को खरीदने के बारे में चर्चा हुई। इसके लिए बहुत जल्द मानगो नगर निगम निविदा प्रकाशित करेगा।  राय ने बताया कि इंटकवेल में बहुत ज्यादा बालू भरा पड़ा हुआ है। उस बालू को पूरी तरह से निकालने का फैसला हुआ। नदी से पानी लाने के लिए जो ढांचा बनाया गया है, उसे और चौड़ा करने के संबंध में भी निर्णय हुआ। परियोजना का संचालन करने वाले ठेकेदारों को कई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Spread the love

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
homeslider International

पुतिन और ट्रंप के बीच लंबी फोन बातचीत, यूक्रेन से ईरान तक कई बड़े मुद्दों पर चर्चा

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को लंबी फोन बातचीत हुई, जिसमें यूक्रेन युद्ध, ईरान परमाणु कार्यक्रम, मध्य पूर्व तनाव और आर्थिक सहयोग जैसे कई अहम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। क्रेमलिन के अनुसार यह बातचीत डेढ़ घंटे से अधिक चली और इसे “दोस्ताना और […]

Spread the love
Read More
AccidentNayaLook
Crime News homeslider Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 12 मजदूरों की मौत, 20 घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और सामने से आ रही एक एसयूवी से जा टकराया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार […]

Spread the love
Read More
मोदी
Analysis homeslider Politics Raj Dharm UP

मोदी की त्रिस्तरीय रणनीति से 2027 में यूपी फतह की तैयारी

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा आलाकमान का फोकस उत्तर प्रदेश में शिफ्ट हो गया है। एक तरफ 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण की वोटिंग चल रही थी तो दूसरी ओर उसी समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से राज्य विधान सभा चुनाव के लिये मुद्दे तय कर […]

Spread the love
Read More