DM व SP ने खिचड़ी मेले के दृष्टिगत गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर चौक का किया निरीक्षण

Untitled 19 copy 3

महराजगंज। DM खिचड़ी मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा चौक स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सफाई, और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवाजाही, निगरानी व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। मेला परिसर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। मेला परिसर में स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मेला परिसर में अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अग्निशमन कर्मियों की तैनाती की जाए।

आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के लिए मार्ग सुनिश्चित किया जाए। श्रद्धालुओं को अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्थ कैंप, खोया-पाया केंद्र, और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिलाधिकारी ने मेले क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा घेरा, बैरिकेटिंग, पार्किंग व्यवस्था एवं कंट्रोल रूम से सतत संपर्क बनाए रखने के साथ-साथ आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा फोर्स को सतर्क रहते हुए हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगाह रखने, गश्त बढ़ाने एवं प्वाइंट ड्यूटी पर पूर्ण अनुशासन के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा, भगदड़ रोकथाम, लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता, हेल्प डेस्क संचालन व खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More