बागेश्वर और आसपास की घाटियों में भूकंप के तेज झटके

बागेश्वर। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार की सुबह अचानक दहशत में बदल गई, जब बागेश्वर और आसपास की घाटियों में सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने तीव्र थे कि कड़कड़ाती ठंड के बावजूद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।  स्थानीय लोगों के मुताबिक भूकंप से कुछ सेकंड पहले धरती के भीतर से जोरदार गड़गड़ाहट सुनाई दी। इसके बाद मकानों के दरवाजे, खिड़कियां और फर्नीचर हिलने लगे। कपकोट, गरुड़ और बागेश्वर बाजार समेत कई गांवों में कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बागेश्वर-पिथौरागढ़ सीमा क्षेत्र के पास बताया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने तत्काल सभी तहसीलों को अलर्ट जारी कर दिया है। राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें दूरस्थ गांवों से नुकसान की रिपोर्ट जुटा रही हैं।फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार बागेश्वर जिला हिमालयी भूकंपीय क्षेत्र के जोन-5 में आता है, जो देश का सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्र माना जाता है।

homeslider International

‘होर्मुज खोलो, नहीं तो तबाही तय’-डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को कड़ी चेतावनी

अमेरिका। वॉशिंगटन से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच एक बार फिर सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि यदि ईरान जल्द समझौता नहीं करता और होरमुज़ जलसंधि को व्यापार के लिए नहीं खोलता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

अयोध्या में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव, 17 मिनट में दिखेगी हनुमान की गाथा, 7डी गैलरी बनकर तैयार

नया लुक डेस्क रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को अब एक नया और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलने जा रहा है। यहां तैयार की गई अत्याधुनिक 7डी गैलरी में महज 17 मिनट में भक्तों को पवनपुत्र हनुमान की वीरता, भक्ति और पराक्रम की संपूर्ण गाथा देखने को मिलेगी। इस आधुनिक गैलरी में एक बार में करीब 30 […]

Read More