छात्रों से भरी टैम्पो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरी, सभी बाल-बाल बचे

नैनीताल। जिले के भीमताल क्षेत्र में गाजियाबाद से आए पर्यटक छात्रों से भरी एक टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि समय रहते स्थानीय लोगों और पुलिस की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। यह दुर्घटना भीमताल के बोहराकूंन गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एक्सटेंशन) पर हुई। बताया जा रहा है कि सफेद रंग की टैम्पो ट्रैवलर अचानक संतुलन खो बैठी और करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वाहन एक स्थान पर अटक गया, जिससे यात्रियों की जान बच सकी। दुर्घटना के बाद खाई से आ रही चीख-पुकार सुनकर राहगीर और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही भीमताल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस, स्थानीय लोग और स्वयंसेवक एकजुट हो गए। लंबी रस्सियों और ह्यूमन चेन की मदद से घायलों और अन्य यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित सड़क तक लाया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम ने सराहनीय कार्य किया। टैम्पो ट्रैवलर में कुल 26 लोग सवार थे, जिनमें से 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से भीमताल के नजदीकी सीएचसी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। हादसे का शिकार हुए यात्रियों में अधिकांश गाजियाबाद से आए छात्र बताए जा रहे हैं, जो उत्तराखंड भ्रमण पर निकले थे। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Analysis homeslider International

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

देश भर में सुरक्षा की दीवार खड़ी करने के नाम पर लगाए जा रहे कैमरे अब खुद सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए थे। लेकिन अब सरकार ने इस चुपके से फैल रही जासूसी के जाल पर सख्ती से हमला बोला है। 1 अप्रैल 2026 से चीनी कंपनियों के इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

पश्चिमी यूपी में मायावती पुराने सपने और नई रणनीति के साथ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बहाने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य और उसके लिए हाईकोर्ट की अलग बेंच बनाने की मांग फिर से उठाना केवल एक भावुक नारा नहीं है, बल्कि एक लंबी चली आ रही राजनीतिक […]

Read More
homeslider Litreture

लाईलाज बीमारी: बेरोजगारी पर करारा प्रहार

बदलते समय के साथ जहां एक ओर विकास और समृद्धि के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी और आर्थिक असमानता समाज के बड़े हिस्से के लिए एक गंभीर संकट बनती जा रही है। प्रस्तुत रचना इसी विडंबना को उजागर करती है-जहां कुछ वर्ग ऐश्वर्य में डूबा है, वहीं गरीब तबका रोटी और […]

Read More