जमीन फर्जीवाड़े से आहत किसान ने की खुदकुशी, CM ने दिये मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उधम सिंह नगर के एक किसान ने खौफनाक कदम उठाते हुए सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने प्रॉपर्टी डीलरों समेत उधम सिंह पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में किसान करीब 4 करोड़ रुपए के कथित जमीन फर्जीवाड़े के बाद से मानसिक तनाव में आने की बात भी कर रहा है। घटना के बाद कांग्रेस ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा है।

किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इस दु:खद घटना के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

काशीपुर निवासी 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने आत्महत्या से पहले फेसबुक लाइव आकर एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उधम सिंह नगर के पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में सुखवंत आरोप लगाते हुए कहता नजर आ रहा है कि पैसे लेकर उसे बेहद परेशान किया गया, जिससे वो मानसिक रूप से बेहद टूट चुका है। परिजनों के अनुसार काशीपुर क्षेत्र में हुए करीब 4 करोड़ रुपए के कथित जमीन फर्जीवाड़े के बाद वह लंबे समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट और वीडियो साक्ष्य को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के साथ होटल में मौजूद पत्नी और बेटे के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। बताया जाता है कि सुखवंत सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। जहां बीती देर रात पत्नी के सिर पर अचानक किसी चीज से चोट लगी तो वह शोर मचाते हुए बेटे के साथ कमरे से बाहर निकल गई। इस दौरान अंदर गोली चलने की आवाज आई।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More