बिहार के रक्सौल शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर IT का छापा

WhatsApp Image 2026 01 10 at 7.30.47 PM 1
  • बिहार एक दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले के साथ पहुंची टीम

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

रक्सौल बिहार! बिहार के सीमावर्ती शहर रक्सौल में शनिवार की सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी मो. कलीम के विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों एवं पैतृक आवास पर एक साथ छापेमारी की। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच आयकर विभाग के अधिकारी करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे।

आयकर टीम ने आदापुर प्रखंड के विष्णुपुरवा स्थित पैतृक घर, रक्सौल मुख्य पथ पर पंकज चौक के समीप स्थित प्रतिष्ठान, तनिष्क शोरूम तथा लक्ष्मीपुर स्थित हीरो होंडा शोरूम में एक साथ घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। सुबह के समय जब लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही संबंधित प्रतिष्ठानों और आवास को चारों ओर से घेर लिया गया तथा दस्तावेजों की जांच और पूछताछ प्रारंभ कर दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई की सूचना फैलते ही शहर में हड़कंप मच गया।

आयकर विभाग की इस छापेमारी को लेकर दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। फिलहाल विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच जारी है और आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से परहेज किया जा रहा है।

Patna
Bihar Politics

बेटी की विदाई के के नौ दिन बाद जेल जाएंगे अनंत

Patna: बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। बेटी शिवांगी की शादी और विदाई के बाद अब उनके सामने जेल जाने और विधानसभा की सदस्यता बचाने की दोहरी चुनौती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उन्हें दुलारचंद यादव हत्याकांड में आत्मसमर्पण करना होगा। वहीं, विधानसभा की ओर […]

Read More
Bihar Crime News

आरा में शादी समारोह में डबल मर्डर, छह बदमाशों ने घुसकर दो युवकों को मारी गोली

Ara Double Murder: बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक शादी समारोह को गोलियों की आवाज से दहला दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव में मंगलवार की देर रात दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे छह बदमाशों ने शादी समारोह में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में दो युवकों की गोली […]

Read More
Patna
Bihar homeslider Politics

मोदी ने निशांत को लगाया गले, बिहार की सियासत में बढ़ी चर्चा

Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की एक मुलाकात इन दिनों राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है। वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन समारोह के दौरान PM मोदी ने निशांत कुमार को आत्मीयता से गले लगाया। इस छोटे से घटनाक्रम को जेडीयू के नेताओं ने खास […]

Read More