कड़कड़ाती सर्दी में भी अगर लग रही है ठंड, तो ऊनी कपड़ों के साथ अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंड और कंपकंपी लेकर आता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग ऊनी स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी और मोजे पहनने के बाद भी ठंड से पूरी तरह बच नहीं पाते। खासतौर पर बुजुर्ग, महिलाएं और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग ठंड ज्यादा महसूस करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर सर्दी के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

सही कपड़ों का चुनाव है जरूरी

सिर्फ ऊनी कपड़े पहन लेना ही काफी नहीं होता। ठंडी हवा शरीर में न घुसे, इसके लिए विंडप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट जैकेट का इस्तेमाल करें। पफर जैकेट या डाउन फेदर जैकेट शरीर की गर्मी को अंदर बनाए रखने में ज्यादा असरदार होती हैं। साथ ही लेयरिंग यानी अंदर थर्मल, ऊपर ऊनी कपड़े और बाहर जैकेट पहनना बेहतर विकल्प है।

खिचड़ी पर्व को ऐतिहासिक स्वरूप देने में जुटा प्रशासन

शरीर की गर्मी सबसे ज्यादा सिर और पैरों से बाहर निकलती है। इसलिए ऊनी टोपी और मोटे मोजे पहनना बेहद जरूरी है। रात के समय सोते वक्त भी पैरों को ढककर रखें, इससे ठंड कम लगेगी।

खान-पान से बढ़ाएं शरीर की गर्मी

अगर आप घर के अंदर भी ठंड महसूस करते हैं और हीटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो डाइट में बदलाव बहुत मददगार साबित हो सकता है। सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजें जैसे अदरक, लहसुन, हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग का सेवन करें। ये शरीर के अंदरूनी तापमान को बनाए रखने में मदद करती हैं।

गुड़, शहद, देसी घी, खजूर, अंजीर और मुनक्का सर्दियों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा शकरकंद, गाजर और चुकंदर जैसी सब्जियां भी शरीर को गर्माहट देती हैं।

गुनगुने पेय का सहारा लें

दिन में 2-3 बार गुनगुना पानी, हर्बल चाय या सूप पीने से शरीर को आराम मिलता है और ठंड का असर कम होता है।

डिस्क्लेमर: ये सभी सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह की डाइट या स्वास्थ्य संबंधी बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Lifestyle

तरबूज या खरबूजा वजन घटाने के लिए कौन बेहतर? जानिए पूरी सच्चाई

गर्मियों में फल खाना सेहत के लिए बेहद जरूरी माना जाता है, खासकर जब बात वजन घटाने की हो। इस मौसम में तरबूज और खरबूजा जैसे फल सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। लेकिन कई लोग यह तय नहीं कर पाते कि इन दोनों में से कौन सा फल वजन कम करने में ज्यादा कारगर […]

Read More
Lifestyle

अब घर पर ही करें ड्राई क्लीनिंग! बिना खर्च के चमकेंगे आपके कपड़े

क्या आप भी हर बार ड्राई क्लीनिंग पर पैसे खर्च करके परेशान हो चुके हैं? अगर हां, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप अपने कपड़ों को घर पर ही ड्राई क्लीन जैसा बना सकते हैं। सबसे पहले कपड़ों की धूल और गंदगी को हटाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल […]

Read More
Lifestyle

हर बार फट जाता है पनीर पराठा? ये आसान ट्रिक्स बनाएंगी परफेक्ट शेफ

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि पनीर पराठा बनाते समय सारी स्टफिंग बाहर आ जाती है? अगर हां, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर आप भी घर पर परफेक्ट पनीर पराठा बना सकते हैं। सबसे पहले आटे पर ध्यान दें। अगर आटा सही से गूंथा नहीं […]

Read More