न्यायाधीश मनोज गुप्ता बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

G MQbEtbYAAMH4k

 

नैनीताल। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

भारत सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। अपर सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता, वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र के 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने के पश्चात यह पदभार ग्रहण करेंगे। पत्र में कहा गया है कि जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता, पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद औपचारिक रूप से उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभालेंगे।

भारत सरकार के उप सचिव अनंत कुमार की ओर से जारी अलग पत्र के माध्यम से इस नियुक्ति की सूचना उत्तराखंड के सचिव राज्यपाल, सचिव मुख्यमंत्री, सचिव मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव, रजिस्ट्रार जनरल, अकाउंटेंट जनरल, राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के पी.एस., सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार, विधि एवं न्याय मंत्रालय के सचिव तथा एन.आई.सी. (डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस) के तकनीकी निदेशक को दी गई है। सूत्रों के अनुसार, जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता की शपथ ग्रहण प्रक्रिया दो दिनों के भीतर पूरी होने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जे. नरेंद्र का विदाई समारोह (फेयरवेल) आयोजित किया जाएगा।

Spread the love

गुलिस्तान-ए-इरम
homeslider State Uttar Pradesh

गुलिस्तान-ए-इरम कहीं किसी कोठी की दीवारों ने शाही हंसी सुनी है, तो उन्हीं दीवारों ने साजि़शों की फुसफुसाहटें भी

गुलिस्तान-ए-इरमः लखनऊ के दिल में छिपी एक ‘जन्नत’ की कहानी यहां के खंडहर भी खामोश नहीं होते, वे बस बोलने का इंतज़ार करते हैं कभी लखनऊ की विरासत छुपाकर रखती थी यह कोठी, आज है वीरा लखनऊ। गुलिस्तान-ए-इरम कभी सिर्फ एक कोठी नहीं थी। यह लखनऊ की बौद्धिक आत्मा, उसकी शाही महत्वाकांक्षाओं और उसकी नाज़ुक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत से गांव में शोक, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

Aditya Sharma death news : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भालू गांव में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। जैसे ही एंबुलेंस गांव में दाखिल हुई, मां अपने इकलौते बेटे को देखकर बेसुध हो गईं। वह बार-बार उसे आखिरी […]

Spread the love
Read More
homeslider International

पाकिस्तान: गुरुद्वारे में सिख दंपति की हत्या, मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल

Pakistan Gurudwara incident : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गुरुद्वारे के अंदर सिख सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मर्दान जिले के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई, जो पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। स्थानीय पुलिस […]

Spread the love
Read More