अंकिता हत्याकांड में उर्मिला सनावर से छह घंटे पूछताछ

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी कंट्रोवर्सी मामले में फरार चल रही उर्मिला सनावर आज देहरादून में पुलिस के सामने पेश हुई। उर्मिला सनावर से करीब 6 घंटे तक पूछताछ हुई। उर्मिला सनावर ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर इनकी जानकारी दी।

अंकिता हत्याकांड मे वीआईपी के खुलासे से सनसनी मचाने वाली उर्मिला एक के बाद एक चार प्राथमिकियां दर्ज होने पर एकाएक शांत हो गई थीं। उन्होंने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया था। इस बीच बुधवार को उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट मे कहा कि वह उत्तराखंड आ रही हैं और अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित साक्ष्य एसआईटी को उपलब्ध कराएंगी। उर्मिला स्वामी दर्शन भारती के साथ देहरादून बुधवार रात करीब नौ बजे पहुंची थीं।

बताया जाता है कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर के पास केवल एक ऑडियो रिकॉर्डिंग थी जिसे पुलिस ने उसके मुख्य फोन से रिकवर भी कर लिया है। यह रिकॉर्डिंग वही है जिसमें सुरेश राठौर और वह (उर्मिला) एक राजनेता का नाम ले रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े जो भी सबूत, साक्ष्य या फिर रिकॉर्डिंग उनके पास थी, वो उन्होंने पुलिस को दे दी है। इसके बाद पुलिस ने भी उनसे जो सवाल किए, उसका भी उर्मिला सनावर ने संतोषजनक जवाब दिया। उन्होंने पुलिस से यहीं कहा है कि उस बेटी को न्याय मिलना चाहिए। उर्मिला कल हरिद्वार मे एसआईटी के सम्मुख पेश होगी।

बकौल उर्मिला अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े जो भी सबूत, साक्ष्य या फिर रिकॉर्डिंग उनके पास थी, वो उन्होंने पुलिस को दे दी है. इसके बाद पुलिस ने भी उनसे जो सवाल किए, उसका भी उर्मिला सनावर ने संतोषजनक जवाब दिया। उन्होंने पुलिस से कहा है कि उस बेटी को न्याय मिलना चाहिए।

homeslider Uttarakhand

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

रूद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग  केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में प्रात: 8 बजे दर्शनार्थ खुलेंगे।आज रविवार पूर्वाह्न शिवरात्रि के अवसर पर परंपरानुसार केदारनाथ रावल रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं मंदिर समिति सदस्यों, […]

Read More
homeslider Uttarakhand

हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर हज़ारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

नया लुक ब्यूरो हरिद्वार। महाशिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार में आस्था का महासैलाब उमड़ आया है।श्रद्धालु हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर निकल रहे हैं। देश के कोने-कोने से हजारों शिवभक्त यहां पहुंच रहे हैं और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान है। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु हर की पौड़ी […]

Read More
homeslider Uttarakhand

करोड़ों रुपये की स्टांप अपवंचना में ऋषिकेश का उप निबंधक निलंबित

देहरादून। जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप निबंधक, ऋषिकेश हरीश कुमार को निलंबित कर मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया है उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विगत माह आमजन की शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप निबंधक कार्यालय, ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया […]

Read More