ढाका में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, चुनावी माहौल के बीच छात्र नेता की हत्या

बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव एक बार फिर हिंसक रूप में सामने आया है। राजधानी ढाका में अज्ञात हमलावरों ने छात्र राजनीति से जुड़े नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस वक्त हुई है, जब देश में आम चुनाव से पहले आचार संहिता लागू है और सुरक्षा को लेकर सरकार के दावे सवालों के घेरे में हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात ढाका के कारवान बाजार इलाके में हुई, जो एक व्यस्त कमर्शियल ज़ोन माना जाता है। बसुंधरा सिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सुपर स्टार होटल के आसपास अचानक गोलियों की आवाज़ से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने बेहद नजदीक से फायरिंग की, जिससे अजीजुर रहमान मुसब्बिर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले घायलों को बीआरबी अस्पताल ले जाया गया और बाद में एक को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अजीजुर रहमान मुसब्बिर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की स्वयंसेवी इकाई से जुड़े रहे थे और ढाका मेट्रोपॉलिटन नॉर्थ स्वेच्छासेवक दल के महासचिव रह चुके थे। उनकी हत्या को चुनाव से पहले राजनीतिक रंजिश और बढ़ती हिंसा से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने वारदात के बाद कई राउंड फायर किए और फिर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाए जा रहे हैं। हालांकि, बुधवार सुबह तक किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

तुर्कमान गेट हिंसा पर सपा नेता एसटी हसन का बयान

 

बांग्लादेश में फरवरी 2026 में आम चुनाव प्रस्तावित हैं। बीते कुछ महीनों में देश में राजनीतिक हत्याओं और हिंसक घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले जुबो दल के एक नेता और इंकलाब मंच के प्रमुख शरीफ उस्मान हादी की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है, जिसके बाद कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले थे।

विशेषज्ञों का मानना है कि चुनाव से पहले इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी हैं। लगातार हो रही राजनीतिक हत्याएं न केवल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं, बल्कि आम नागरिकों के मन में डर और अस्थिरता भी बढ़ा रही हैं। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि सरकार और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर काबू पाने में कितनी सफल होती हैं।

Crime News homeslider Jharkhand

Breaking News : राँची पुलिस ने धुर्वा से लापता बच्चों को रामगढ़ से किया सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार

नया लुक ब्यूरो राँची। SSP राकेश रंजन के नेतृत्व में राँची पुलिस की टीम को धुर्वा से 13 दिनों से लापता मासूम बच्चों को ढूंढ़ने में आखिरकार सफलता मिल गयी है। पिछले 13 दिनों से लापता हुए दो भाई बहन अंश और अंशिका को रांची पुलिस की विशेष टीम ने आज तड़के रामगढ़ जिले के […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड के सात राजकीय मेडिकल कालेजों में शीघ्र होगी 365 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

देहरादून। उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कालेजों में फैकल्टी की बड़ी कमी जल्द दूर हो सकेगी। राज्य सरकार ने सात राजकीय मेडिकल कालेजों में 365 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का निर्णय लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने संकायवार रोस्टर सहित भर्ती प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। 365 पदों में अनुसूचित जाति के 115, अनुसूचित जनजाति […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

KGMU पर 67 करोड़ का हाउस टैक्स बकाया, VC ऑफिस पहुंची नगर निगम की टीम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़ी एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। प्रदेश की प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्था किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पर लखनऊ नगर निगम ने 67 करोड़ रुपये के हाउस टैक्स बकाया होने का दावा किया है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार यह राशि लंबे समय से लंबित है और […]

Read More