विशाखापत्तनम में बिम्सटेक देशों के कैंसर केयर विशेषज्ञों की ट्रेनिंग शुरू

रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी

विशाखापत्तनम। बिम्सटेक देशों के लिए विशेषीकृत कैंसर केयर प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण का औपचारिक शुभारंभ यहां टाटा मेमोरियल सेंटर के होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में किया गया। विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में बिम्सटेक देशों के 35 कैंसर केयर विशेषज्ञों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कदम भारत की क्षेत्रीय स्वास्थ्य क्षमता निर्माण में बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
कार्यक्रम का उद्घाटन विदेश मंत्रालय में बिम्सटेक एवं सार्क मामलों के संयुक्त सचिव सी. एस. आर. राम द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड और नेपाल सहित बिम्सटेक सदस्य देशों के कैंसर-केयर पेशेवर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कैंसर के बढ़ते मामलों और गुणवत्तापूर्ण उपचार तक असमान पहुंच को देखते हुए कौशल विकास और संस्थागत क्षमता निर्माण अत्यंत आवश्यक हो गया है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा इस क्षेत्र में क्षमता निर्माण की दिशा में विदेश मंत्रालय की इस पहल की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में की थी। यह चार हफ्ते का ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन्को-पैथोलॉजी, ऑन्को-नर्सिंग, पैलिएटिव मेडिसिन, प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में कैंसर देखभाल के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित है और इसमें अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक और थेराप्यूटिक तकनीकों पर एडवांस्ड हैंड्स-ऑन वर्कशॉप शामिल हैं। इस कार्यक्रम में बिम्सटेक देशों के कुल 35 कैंसर देखभाल विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
यह पहल बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में कैंसर देखभाल सेवाओं को सुदृढ़ करने और संरचित प्रशिक्षण व सहयोग के माध्यम से ऑन्कोलॉजी क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों के अनुरूप यह पहल बिम्सटेक देशों के बीच स्वास्थ्य सहयोग को और मजबूत करेगी।

Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More
National

लद्दाख और नेपाल में भूकंप: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 से 4.0, स्थानीय लोगों में दहशत

लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह 08:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। इस भूकंप से कोई बड़ी क्षति की रिपोर्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहा।नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में भी भूकंप के हल्के […]

Read More
National

101 हिंदू और बौद्ध भिक्षुओं के शंखनाद के साथ बालेन ने ली प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ

शीतल निवास में भव्य समारोह के बीच राष्ट्रपति राम चंद्र पौड़ेल ने दिलाई शपथ शपथ ग्रहण समारोह में कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की भी मौजूद रहीं        उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू ।राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता और संसदीय दल के नेता बालेन शाह ने नेपाल के 40 वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ […]

Read More