नैनीताल में खाई में गिरी कार, त्वरित रेस्क्यू से बची पांच लोगों की जान

Untitled 6 copy 8

नैनीताल । नैनीताल–हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ताकुला गांव के समीप सवारियों से भरी एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तल्लीताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए इस हादसे में वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। तल्लीताल के एस.ओ. मनोज नायल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ दमकल विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अंधेरा और जंगल क्षेत्र होने के बावजूद राहत व बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।

काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय भेजा गया। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हितेश ने बताया कि वह हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई। उनका आरोप है कि चालक शराब के नशे में था, जिसके चलते वाहन खाई की ओर मुड़ गया।

घटना स्थल जंगल क्षेत्र में होने और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने राहत की सांस ली कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट वाहन संख्या यू.पी.16 ए.एल.में रामपुर निवासी 26 वर्षीय तेजेन्द्र सिंह, 21 वर्षीय करनदीप, 21 वर्षीय विक्रमजीत, 27 वर्षीय अकबाल सिंह और 20 वर्षीय हिमांशु सवार थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चालक की भूमिका की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

Kannauj Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कन्नौज जेल में अवैध वसूली के आरोपी कनिष्ठ सहायक को डीजी ने किया निलंबित

Kannauj Jail मृतक जेलकर्मी के परिवार को वित्तीय लाभ न दिलाने पर कनिष्ठ सहायक निलंबित लखनऊ। कन्नौज जेल में बंदियों से अवैध वसूली और सुरक्षाकर्मियों का उत्पीड़न करने वाले कनिष्ठ सहायक का महानिदेशक कारागार ने निलंबित कर दिया है। जेल में तैनात कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार ने मृतक जेलकर्मी के परिजनों को समय से अनुमन्य […]

Spread the love
Read More
Maize
Analysis homeslider

मक्का की डील से बदलेगा पश्चिम एशिया या फिर यह सिर्फ कागजी गठबंधन साबित होगा?

Maize  में सऊदी अरब, तुर्किए और पाकिस्तान के बीच हुआ संयुक्त रक्षा समझौता सिर्फ तीन देशों की सैन्य साझेदारी नहीं है। यह उस पश्चिम एशिया की बदलती तस्वीर का संकेत है, जहां पुराने सुरक्षा समीकरण तेजी से टूट रहे हैं और नए शक्ति-केंद्र आकार ले रहे हैं। समझौते की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यही है कि […]

Spread the love
Read More
Youth
Analysis homeslider

हैलो फ्रेंड से IIT तक युवाओं में अपनी पैठ बचाने में कामयाब रही सरकार और संघ

Youth प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर अपनी पार्टी के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए युवाओं की बीजेपी और उनकी सरकार के प्रति नाराजगी के संकट को अपनी वाकपटुता से काफी हद तक टाल दिया है। विपक्ष युवाओं की पीठ पर चढ़कर मोदी सरकार को घेरने का जो सपना पाले हुए था, वह […]

Spread the love
Read More