गढ़वाल राइफल्स के 50वें स्थापना दिवस पर वीर नारियां सम्मानित

देहरादून। 13वीं गढ़वाल राइफल्स के 50वें स्थापना दिवस पर वीर नारियों को सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ वेडिंग प्वाइंट में हुए समारोह में पूर्व सैनिकों ने अपने परिवारों के साथ मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह का शुभारंभ शहीद स्मृति पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर भरत सिंह रावत (सेना मेडल) ने सभी गौरव सेनानियों और उनके परिजनों को बटालियन के स्थापना दिवस और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। समारोह का संचालन करते हुए कैप्टन दरवान सिंह कैंतुरा ने बटालियन के 50 वर्षों के गौरवशाली सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि बटालियन ने अपने पांच दशकों के इतिहास में जो गौरव हासिल किया है, वह अत्यंत सराहनीय है।

पूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सूबेदार दयाल सिंह पंवार ने कहा कि उनका संगठन हमेशा सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी उनके कल्याण के लिए कार्य करता रहेगा। जय बद्री विशाल के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर कर्नल अनूप कुमार ठाकुर, कैप्टन एसएस नेगी, दरवान सिंह कैंतुरा, रमेश बछवाण, जगदम्बा प्रसाद नौटियाल, टीके भट्ट, एसएल खंडूरी, राघेश सेमवाल, बीएस रावत, रूप सिंह रावत, नंदन सिंह बिष्ट, सुनील कुमार, ओम प्रकाश लखेड़ा शामिल हुए।

homeslider International

क्या युद्ध और घृणा पर टिका होगा नया विश्व? ईरान-अमेरिका-इजराइल संघर्ष ने खड़े किए बड़े सवाल

 ईरान संघर्ष ने खड़े किए गंभीर सवाल नया लुक डेस्क नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता संघर्ष अब सिर्फ भू-राजनीतिक टकराव नहीं रह गया है, बल्कि यह धार्मिक प्रतीकों और पहचान की राजनीति से जुड़कर एक नए तरह के वैश्विक संकट का संकेत दे रहा है। रमज़ान जैसे पवित्र महीने के दौरान हमले […]

Read More
Business homeslider International

ईरान युद्ध का असर: मजबूत अर्थव्यवस्था, लेकिन कमजोर प्रबंधन ने बढ़ाई चिंता

नया लुक डेस्क  ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव के बीच वैश्विक और भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमराई नहीं है, लेकिन मौजूदा हालात ने आर्थिक प्रबंधन की खामियों को उजागर कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्थिति की गंभीरता की ओर इशारा करते रहे हैं, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हालिया बयान इससे अलग तस्वीर पेश करता […]

Read More
homeslider International

होर्मुज पर टकराव तेज: ट्रंप की नाकाबंदी के ऐलान के बाद ईरान की दूसरी बड़ी चेतावनी

नया लुक डेस्क  अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। बातचीत नाकाम होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 अप्रैल से होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी का ऐलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए पूरे क्षेत्र में बड़े संकट के […]

Read More