माघ मेले में जाम नहीं चलेगा: प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की दो टूक

up prayagraj magh mela 1767584759 1
  •  बोले– ट्रैफिक बिगड़ा तो क्षेत्रीय इंस्पेक्टर जिम्मेदार

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला 2026 पूरे भव्य रूप से जारी है। गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश-भर से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच प्रयागराज पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर मेला क्षेत्र या शहर में कहीं भी जाम की स्थिति बनी, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के इंस्पेक्टर की होगी।

 पुलिस कमिश्नर और एडिशनल CP खुद मैदान में

पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के सफल आयोजन के बाद पुलिस प्रशासन ने आगामी स्नान पर्वों के लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार और एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा खुद माघ मेला क्षेत्र में उतरे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस और फील्ड में ड्यूटी कर रहे जवानों से सीधे संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही और आपात स्थिति से निपटने की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि माघ मेला आस्था का पर्व है, ऐसे में पुलिस का व्यवहार श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही उन्होंने चेताया कि यदि कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी, तो जिम्मेदारी तय की जाएगी।

माघ मेले में अभी चार प्रमुख स्नान पर्व शेष हैं, जिनमें मौनी अमावस्या को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों के लिए शहर के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां से श्रद्धालु रैपिडो और शटल सेवाओं के जरिए स्नान घाट तक पहुंच सकेंगे।

पौष पूर्णिमा बना मिसाल

पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर करीब 31 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया, लेकिन शहर में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी। पुलिस प्रशासन इसे टीमवर्क का नतीजा बता रहा है और आने वाले स्नान पर्वों में भी इसी मॉडल को लागू करने की तैयारी है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

ज़रूरी सूचना – इस मासूम को उसके माता-पिता तक पहुंचाएं 

चिनहट: लावारिस हालत में मिला एक मासूम बच्चा, माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र में एक करीब पांच वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। वह अपने माता-पिता या फिर अन्य सदस्यों का नाम नहीं बता पा रहा है। बच्चा अभी थाना चिनहट में […]

Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

भैंस के बहाने योगी-अखिलेश की सियासत

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब केवल तीन महीने बाकी हैं, लेकिन नेताओं की जुबान बता रही है कि 2027 की लड़ाई का दबाव अभी से सिर चढ़कर बोलने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अखिलेश यादव पर हमला करने के लिए भैंस का सहारा लेना पड़ा और अखिलेश को अपने बचाव में भगवान […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े और चौंकाने वाले तीसरे मोर्चे की दस्तक हो चुकी है। लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन […]

Read More