महराजगंज में DM और SP ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान

Untitled 29 copy
  • प्रशासन ने दिया स्वच्छता का मजबूत संदेश
  • प्लास्टिक कचरा पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए घातक : DM
  • स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी रोजमर्रा की आदत : SP

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में रविवार को महराजगंज जिले में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने स्वयं मैदान में उतरकर शहर के लोहिया पार्क से लेकर जिले के कई प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर झाडू लगाई और प्लास्टिक कचरे को चुन-चुनकर कूड़ेदानों में इकट्ठा कराया। इस विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान डीएम और एसपी ने न केवल सफाई कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई, बल्कि आमजन को स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त वातावरण के प्रति जागरूक भी किया।

अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अमला, पुलिस बल और नगर निकाय के कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाया। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर प्लास्टिक का प्रयोग न करें और स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक कचरा पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए घातक है, इसे जड़ से खत्म करने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

एसपी सोमेंद्र मीना ने भी लोगों को संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बननी चाहिए। प्रशासन द्वारा शुरू किया गया यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। डीएम और एसपी द्वारा स्वयं झाडू उठाकर सफाई किए जाने से शहरवासियों में सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने इस पहल की सराहना की। यह अभियान महराजगंज को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।

Spread the love

BSF BGB
Purvanchal

प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र “दयालु” ने शनिवार को लेहड़ा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

लिया विकास कार्यों का जायजा, कायाकल्प का आश्वासन उमेश चन्द्र त्रिपाठी Programa religioso de Maharajganj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने के अवसर पर महाराजगंज के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शनिवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Purvanchal

नौतनवां कस्बे में 12.91 करोड़ की लागत से आधुनिक फायर स्टेशन का निर्माण जारी

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज किया औचक निरीक्षण उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : नौतनवां तहसील क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होती दिखाई दे रही है। नौतनवां कस्बे से सटे ग्राम मुड़िला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट 12.91 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अग्निशमन केंद्र का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। शनिवार […]

Spread the love
Read More
Brijbhushan
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

राम मंदिर चढ़ावा विवाद गरमाया, बृजभूषण के बयान ने बढ़ाई हलचल

Brijbhushan अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच भाजपा के पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है, जिसने इस पूरे विवाद को और गर्मा दिया है। बृजभूषण ने सीधे तौर पर […]

Spread the love
Read More