ब्रेल लिपि के जनक लुईब्रेल की जयंती आज पर विशेष

Untitled 1 copy 4

हर साल चार जनवरी का दिन दुनियाभर में ब्रेल दिवस (World Braille Day) के रूप में मनाया जाता है। नेत्रहीन लोगों के लिए यह दिन बेहद खास होता है क्योंकि आज ही के दिन नेत्रहीनों के जिंदगी में रोशनी भरने वाले लुइस ब्रेल का जन्म हुआ था। लुइस ब्रेल ने ही ब्रेल लिपि को जन्म दिया था जिसके चलते आज दृष्टिहीन लोग भी पढ़-लिख रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं।

विश्व ब्रेल दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा छह नवंबर 2018 को एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें हर साल चार जनवरी को ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल के जन्मदिन को ‘विश्व ब्रेल दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद चार जनवरी 2019 को पहली बार विश्व ब्रेल दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में तकरीबन 39 मिलियन लोग नेत्रहीन हैं, तो वहीं करीब 253 मिलियन लोगों किसी न किसी तरह की आंखों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए ब्रेल लिपि बहुत ही मददगार है।

जानें कौन थे लुईस ब्रेल?

ब्रेल लिपि के जनक लुइस ब्रेल 4 जनवरी 1809 को फ्रांस के कुप्रे में पैदा हुए थे। बचपन में हुए एक हादसे के चलते लुइस ब्रेल के आंखों की रोशनी चली गई थी। दरअसल उनकी एक आंख में चाकू लग गया था। सही समय पर इलाज न मिल पाने के कारण धीरे-धीरे उनकी दूसरे आंख भी पूरी तरह से खराब हो गई। जिसके बाद लुइस ब्रेल ने बहुत सारी परेशानियों का सामना किया। लेकिन कभी इनसे हार नहीं मानी और अपने जैसे लोगों की परेशानी को समझते हुए महज 15 साल की उम्र में ब्रेल लिपि का आविष्कार किया, जो आज दृष्टिहीन लोगों के लिए बहुत बड़ा वरदान है।

क्या है ब्रेल लिपि?

ब्रेल लिपि एक ऐसी लिपि है जिसका इस्तेमाल दृष्टिबाधित लोगों को पढ़ाने के लिए किया जाता है। इस लिपि में नेत्रहीन लोग स्पर्श के जरिए पढ़ते-लिखते हैं। इस लिपि में कागज पर उभरे हुए बिंदुओं के स्पर्श से दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा दी जाती है। पढ़ने के अलावा इस लिपि के जरिए बुक भी लिख सकते हैं। जिस तरह टाइपराइटर के माध्यम से पुस्तकें लिखी जाती हैं ठीक उसी प्रकार ब्रेल लिपि में रचना के लिए ब्रेलराइटर का इस्तेमाल किया जाता है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

ज़रूरी सूचना – इस मासूम को उसके माता-पिता तक पहुंचाएं 

चिनहट: लावारिस हालत में मिला एक मासूम बच्चा, माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र में एक करीब पांच वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। वह अपने माता-पिता या फिर अन्य सदस्यों का नाम नहीं बता पा रहा है। बच्चा अभी थाना चिनहट में […]

Read More
Religion

छठी मैया को क्यों कहा जाता है मां दुर्गा का स्वरूप? जानें भगवान कार्तिकेय से जुड़ी पौराणिक कथा

Chhathi Maiya: लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में सूर्य देव के साथ छठी मैया की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि छठी मैया संतान की रक्षा करती हैं और उन्हें लंबी आयु, अच्छा स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े और चौंकाने वाले तीसरे मोर्चे की दस्तक हो चुकी है। लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन […]

Read More