अंकिता हत्याकांड की CBI जांच की मांग को लेकर देहरादून में प्रदर्शन

Untitled 9 copy 1

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जनाक्रोश देखने को मिला। अंकिता को न्याय दिलाने और मामले की सीबीआई से दोबारा जांच की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जन आंदोलनों और विपक्षी दलों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास की ओर विशाल रैली निकालने का आह्वान किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मामले में हाल में सामने आए नए आरोप और तथ्यों के बाद निष्पक्ष जांच बेहद ज़रूरी हो गई है, ताकि पीड़िता को वास्तविक न्याय मिल सके।

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। वहीं विपक्षी दलों ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अंकिता हत्याकांड की निष्पक्षता पर जनता का भरोसा डगमगा रहा है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए देहरादून शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री आवास और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटा जा सके।

Spread the love

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More