काकोरी: दबंग पडोसियों ने महिला को पीट-पीटकर किया अधमरा, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में बेख़ौफ़ दबंग पडोसियों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के के मुताबिक आरती मोर्या नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे उनके पड़ोसी लालता प्रसाद, बब्बू, राकेश और महेश उनके घर आए। आरोपियों ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरती मोर्या ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। आरती का आरोप है कि जब उनकी बहन और बेटी बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे तीनों को अंदरूनी चोटें आईं। इसी दौरान, आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल काकोरी थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। सभी नामजद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और मेडिकल रिपोर्ट तथा बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Crime News

यूपी में 88 हजार से ज्यादा गुमशुदा लोगों की हुईं बरामदगी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी पुलिस ने गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान के नतीजे सार्वजनिक किए हैं। प्रदेश के पुलिस प्रमुख राजीव कृष्ण ने बताया कि पिछले दो वर्षों में दर्ज मामलों में बड़ी संख्या में लोगों को ढूंढ़ निकाला गया है। हालांकि अब भी हजारों लोग लापता हैं। आधिकारिक […]

Read More
Crime News

जानलेवा: चाइनीज माझे की बिक्री को लेकर प्रदेश भर में चला अभियान, 13 गिरफ्तार

इस अभियान में 117 गोदामों एवं 11,899 दुकानों को किया गया चेक ए अहमद सौदागर लखनऊ। प्रदेश में चाइनीज मांझे के निर्माण औऱ भण्डारण एवं उपयोग औऱ बिक्री पर रोक लगाये जाने को लेकर प्रदेश भर में अभियान चलाया गया। इस अभियान में 117 गोदामों एवं 11,899 दुकानों को चेक किया गया। चाइनीज मांझे को […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

आगरा: चौकी के अंदर नाबालिग छात्र की पिटाई, दो दरोगा निलंबित

पूछताछ के बहाने थाने बुलाए गए 15 वर्षीय छात्र को दी गई थर्ड डिग्री, हाथ में हुआ फ्रैक्चर ताऊ से चौकी में मांगी गई थी 10 हजार रुपये की घूस ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के आगरा जिले में पुलिस चौकी के भीतर नाबालिग छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आने से हड़कंप मच […]

Read More