पंकज चौधरी के भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

  • चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने की नौतनवां में बैठक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां /महराजगंज। महराजगंज के लोकप्रिय सांसद व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के महराजगंज आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके आगमन पर भव्य स्वागत करने के उद्देश्य से आज नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का गर्मजोशी और भव्य तरीके से स्वागत करने का संकल्प लिया। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और जनभागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना महराजगंज जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य रूप से अजय अग्रहरी (पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा), विजय उपाध्याय (पूर्व नगर उपाध्यक्ष), राहुल गौड़ (नगर महामंत्री), राहुल दुबे, समर अग्रहरी, गौरीशंकर जायसवाल, अमित जायसवाल, रोहित वर्मा (भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष), महेंद्र यादव (बूथ अध्यक्ष भाजपा), सुनील गुप्ता (नगर मंत्री भाजपा) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

homeslider Jharkhand

पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ मछलियों से लदा ट्रक डैम में डूबा, चालक लापता

नया लुक ब्यूरो रांची/बरही। बरही थाना क्षेत्र के जवाहर घाटी पुल (तिलैया डैम) पर बुधवार रात मछलियों से लदा एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ डैम में चालक समेत गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। गुरुवार को ट्रक को निकालने के […]

Read More
Business Foods homeslider

मध्य पूर्व तनाव का असर अब खाने पर: दूध-पनीर की सप्लाई पर मंडराया संकट

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब केवल तेल और गैस तक सीमित नहीं रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर क्षेत्र में समुद्री व्यापार बाधित होता है तो इसका प्रभाव खाद्य आपूर्ति पर भी पड़ सकता है। खासतौर पर डेयरी उत्पाद जैसे दूध, पनीर और कंडेंस्ड मिल्क की सप्लाई प्रभावित होने […]

Read More
Business Economy homeslider

कच्चे तेल की कीमतों पर काबू की कोशिश: IEA 40 करोड़ बैरल तेल बाजार में उतारने की तैयारी

वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच कच्चे तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने जानकारी दी कि International Energy Agency (IEA) ने दुनिया भर के राष्ट्रीय पेट्रोलियम भंडार से करीब 400 मिलियन यानी लगभग 40 करोड़ बैरल […]

Read More