2025 में हत्यारों का रहा बोलबाला, साल के अंतिम पड़ाव पर एक दिन में चार हत्याएं

murder
  • पूरे वर्ष कातिलों का रहा आतंक, चोर लुटेरे भी नहीं रहे पीछे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बुधवार को आधी रात को राजधानी पुलिस नए वर्ष में प्रवेश करेगी। नववर्ष में राजधानी पुलिस को बीते सालों से सबक लेते हुए फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा। तेजी से बढ़ती आपराधिक वारदातों को रोकना पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। वर्ष 2024 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तेज़ी से आगे निकल चुका है। इसलिए पुलिस के आलाधिकारियों को 2026 में खास सतर्कता बरतनी होगी। बीत रहे 2025 में शुरूआती दौर से लेकर 31 दिसंबर के बीच हत्याएं सौ से पार हो गई, जबकि चोर लुटेरों और खून-खराबा भी चरम पर रहा। पुलिस की सतर्कता पर नजर डालें तो साल के अंतिम पड़ाव पर एक दिन में चार हत्याएं कर हत्यारों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।

इस वर्ष राजधानी पुलिस को और मॉडर्न कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से की सौगात दी गई है, देखना यह है कि पुलिस अधिकारी इसका 2026 में अपराधिक वारदातों को रोकने में कितना इस्तेमाल कर पाते हैं। गौर करें तो इस साल हत्या, लूट, चोरी, बलवा, अपहरण सहित अन्य मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि पुलिस ने कईयो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया तो कई अपराधी पुलिस की गोली से लंगड़े हुए, लेकिन इसके बावजूद भी राजधानी लखनऊ के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में हत्यारों का बोलबाला रहा। यही नहीं साल 2025 में वहशियों का भी खूब आतंक रहा।

Crime News Uttar Pradesh

तिहरे हत्याकांड की साज़िश रचने वाला फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला गिरफ्तार

फरार भतीजी दिव्या अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में हुई सनसनीखेज वारदात का मामला पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या में हंसनगर पुलिया तिकुनिया के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow:  सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में 26 अक्टूबर 2026 की सुबह चबूतरा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2026 धारा 108, 352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में फिर भरोसे का कत्ल, नाबालिग नौकरानी निकली हत्यारिन

दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, नाबालिग बालिका पुलिस संरक्षण में चोरी करने के लिए नाबालिग लड़की ने पूर्व नौकरानी सहित तीन लोगों के दिया था घटना को अंजाम पचास हजार रुपए कीमत के जेवरात, दो हजार रुपए की नकदी, मृतका का पासपोर्ट, कलाई घड़ी, गैस पासबुक, बैग, सूटकेस समेत अन्य सामान बरामद ए अहमद सौदागर […]

Read More