नौतनवां ब्लाक के 52 गांवों में मतदाता सूची से गायब हुए ‘हजारों नाम?

Untitled 7 copy
  • जांच में दोषी पाए गए तो हो सकती है कार्रवाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवा ब्लॉक के करीब 52 गांवों के मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सैकड़ों ग्रामीणों ने बीएलओ व अन्य विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही से हजारों वास्तविक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब होने का आरोप लगाया है। एक ग्रामीण ने मतदाता सूची की समीक्षा करते हुए वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने व कुछ मृतक व बाहरी लोगों का नाम सूची से हटवाने की मांग की है। शिकायती पत्र के आधार पर अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने नौतनवा ब्लॉक के करीब 52 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण में गड़बड़ी को लेकर आपत्ति जताई है। आरोप है कि SIR पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ व अन्य विभागीय लोगों की लापरवाही से पुराने मतदाताओं के नाम सूची से गायब हो गए हैं। साथ ही कुछ नए व वास्तविक मतदाताओं के नाम भी सूची में दर्ज नहीं है। कुछ मृतकों व बाहरी लोगों के नाम सूची में बरकरार हैं।

इसको लेकर स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र में लिखा गया है कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगलापुर मोहनापुर में 175, कोहरगड्डी में 70, शीशगढ़ में 207, हरपुर में 75, असुरैना में 163, सिसवा उर्फ खोरिया में 103, महदेईया में 103, नारायनपुर में 82, महरी में 67, पिपरा में 125 समेत क्षेत्र के कुल 52 ग्राम पंचायतों से लगभग हजारों की संख्या मतदाताओं का नाम सूची से गायब है। ग्राम पंचायत विषखोप निवासी बृजबिहारी सिंह ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची में कुछ नेपाली नागरिकों का नाम अंकित है। नौतनवां एसडीएम व जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गांव में पुनः मतदाता सूची की समीक्षा करते हुए वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने व मृतकों व बाहरी लोगों का नाम मतदाता सूची से हटवाने की मांग गई।

Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More