आशियाना पुलिस की निष्क्रियता से शराबी युवकों का हंगामा

Untitled 14 copy
  • घरों के बाहर खड़ी 58 कारों के लाठी डंडों पत्थरों से तोड़े शीशे
  • साल के अंतिम दिन की रात एलडीए सेक्टर एल और सेक्टर जे में हुई घटनाएं

लखनऊ। साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर की रात आशियाना थाना क्षेत्र के एलडीए सेक्टर एल और आशियाना के सेक्टर जे में शराबी युवकों ने जमकर हंगामा काटा। शराब के नशे में धुत युवकों ने घरों के बाहर खड़े चारपहिया वाहनों (कारों) के लाठी डंडों और पत्थरों से शीशे तोड़ दिए। सुबह उठाते ही जब वाहन स्वामियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आशियाना थाने के तहत आने वाली बंगला बाजार और किला पुलिस चौकी पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। युवकों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब लोग न्यू ईयर पार्टी के धूम में मस्त थे। दिलचस्प बात यह है कि पुलिस कमिश्नर ने न्यू ईयर पार्टी से पूर्व विशेष चेकिंग अभियान चलाकर उपद्रवी तत्वों पर निगरानी रखने की सख्त हिदायत दे रखी थी। इस घटना ने आशियाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर (बुधवार) की रात लोग नए वर्ष के आगमन की तैयारियों में जुटे हुए थे। कोई घर में तो कोई होटल और क्लब में New Year’s party  मानने में व्यस्त था। स्थानीय लोगों के मुताबिक मध्य रात्रि के बाद नकाब ओड कर कुछ शराबी युवकों ने LDA सेक्टर एल में आदर्श हॉस्पिटल के बगल वाली गली में घरों के बाहर खड़े चारपहिया वाहनों को निशाना बनाया। नशेड़ी युवकों ने इस गली में खड़ी कई कारों के लाठी और पत्थर मारकर शीशे, बोनट इत्यादि को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। कारों को क्षतिग्रस्त करने का यह मामला यहीं पर नहीं थमा। इसके बाद युवकों ने एलडीए सेक्टर एल के निकट स्थित आशियाना सेक्टर जे में SBI ATM के बगल से जाने वाली गली में खड़ी स्कॉर्पियो कार में भी तोड़फोड़ की। शराबियों ने पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की माने ने इन शराबी युवकों ने इन क्षेत्रों में करीब 58 वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

सुबह जब लोग सोकर उठे और बाहर निकले तो अपनी टूटी गाड़ियां देखकर भौचक्के रह गए। एक दूसरे से जानकारी करने पर पता चला कि सिर्फ उन्हीं की नहीं कई और भी गाड़ियों को लाठी डंडों और पत्थरों से नुकसान पहुंचाया गया है। लोग इसकी शिकायत करने बंगला बाजार और कि मोहमदीनगर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने पीड़ितों को आश्वासन देकर वापस कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि CCTV  फुटेज में चार पांच नकाबपोश युवक तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देते दिखाई पड़े है। यह घटना उस वक्त हुई है जब पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह ने हाल ही में न्यू ईयर पार्टी के दौरान शराबियों की धरपकड़ करने और उपद्रवियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। इस घटना ने आशियाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। इस संबंध में जब आशियाना इंस्पेटर छत्रपाल सिंह से सीयूजी नंबर (9454403841) पर बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन ही नहीं उठा।

नाले में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर के सामने बने नाले में गुरुवार की सुबह युवक का शव मिलने से हड़कम मच गया। मंदिर के सामने सफाई कर रहे सफाईकर्मियों ने शव को देखा। सफाईकर्मियों की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया गया है कि काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। कुछ समय बाद युवक की पहचान भदरूख निवासी अचल (25) पुत्र पप्पू खटीक के रूप में हुई। पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज लगेगा दुर्लभ सूर्यग्रहण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष: घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। वृष: आपके खर्चे कम हो जाएंगे […]

Spread the love
Read More
Operation Safed Sagar
homeslider National

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

कारगिल की 18 हजार फीट ऊंची चोटियों पर IAF का पराक्रम Operation Safed Sagar: साल 1999 में जब देश क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबा था, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के कारगिल की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर एक ऐसा संघर्ष आकार ले रहा था, जिसने भारतीय सेना और वायुसेना के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी […]

Spread the love
Read More
Ajinkya Rahane
Sports Uttar Pradesh

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर सचिन हुए निराश, विराट-रोहित ने भी की बात

संन्यास के बाद भावुक हुए अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के लिए लंबे समय तक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने करियर को विराम दे दिया है। रहाणे के इस फैसले के साथ भारतीय क्रिकेट के एक खास दौर का भी अंत माना जा […]

Spread the love
Read More