झारखंड पुलिस के ASI का बेटा निकला चोर

WhatsApp Image 2025 12 31 at 2.54.11 AM
  • बिहार के सिवान तक जुड़ा है “हॉफ पैंट” गिरोह का तार,

नया लुक ब्यूरो, रांची/बोकारो: बोकारो स्टील सिटी और चीरा चास थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की 44 घटनाओं को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि एक पुलिस जमादार (ASI) का बेटा और इसका “हाफ पैंट” गिरोह है। रक्षक का बेटा ही भक्षक बना हुआ था। इस गिरोह का सरगना प्रसन्नजीत कुमार झारखंड पुलिस के एक जमादार (एएसआई) महादेव यादव का बेटा है। गिरोह के सदस्य इसे “सिपाही” के नाम से ही पुकारते हैं।

27 दिसंबर को चीरा चास थाना क्षेत्र के केके सिंह कॉलोनी स्थित एक आवास का ताला तोड़ते समय पुलिस ने चोरों को दबोचने की कोशिश की थी। मौके पर प्रसन्नजीत के साथ कुख्यात चोर बुलेट भुइयां भी मौजूद था, हालांकि दोनों भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
पूछताछ के दौरान जब पुलिस को प्रसन्नजीत के बारे में जानकारी मिली तो अधिकारी भी सन्न रह गए। प्रसन्नजीत के पिता महादेव यादव की तैनाती कुछ दिन पहले धनबाद पुलिस बल में थी। वर्तमान में उनकी तैनाती कहां है, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। इस चोर गिरोह के सदस्य हाफ पैंट पहन कर चोरी करते हैं। यह गिरोह बिहार के सिवान तक जुड़ा है।
पूछताछ में गिरफ्तार चोरों, रोहित मेहरा उर्फ गुलुआ और बड़का बांसफोड़ उर्फ बड़का ने बताया कि वे अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पहले घरों की रेकी करते हैं। गिरोह का सदस्य प्रसन्नजीत उर्फ सिपाही अपनी कार से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिलाने जाता था। वह कार से साथियों को मौके पर छोड़कर कुछ दूरी पर चला जाता था।

अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

घटना के बाद सभी को कार में बैठाकर वापस ले जाता था। चोरी से मिले सामान को भी इसी कार से वह लोग अपने घर तक पहुंचाते थे। गिरफ्तार आरोपी बिहार के सिवान जिले के महादेवा निवासी तथा रानी ज्वेलर्स के मालिक शशि कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले सेक्टर-वन सी झोपड़ी निवासी बड़का डोम अपनी पत्नी के साथ उसकी दुकान पर पायल खरीदने आया था। कुछ दिनों बाद पायल टूटने पर वह उसे जुड़वाने आया। इसी दौरान उसने बताया कि वह चोरी करता है और गहने लाकर देगा, जिस पर शशि कुमार राजी हो गया।
बड़का की साली की ससुराल सिवान में है, जहां उसका आना-जाना होता रहता था। इसके बाद बड़का के अन्य साथियों प्रसन्नजीत और रोहित के बुलाने पर वह बोकारो आता था। यहां से चोरी के गहने लेकर सिवान जाता, उन्हें गलाकर नए गहने बनवाता और फिर बोकारो लाकर बेच देता था।
पुलिस को शशि ने यह भी बताया कि जब वह चोर गिरोह के गहने खरीदने चास आया था, तभी उसे पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों ने यह भी कबूल किया है कि घरों के अलावा उन्होंने बीते वर्ष जून माह में हरला थाना क्षेत्र स्थित माई ज्वेलर्स नामक दुकान से भी गहनों की चोरी की थी। चोरी किए गए गहने उन्होंने चास के धीरज ज्वेलर्स के मालिक महेश सोनी को भी बेचे थे।
हरला थाना पुलिस माई ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा करने के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में जुट गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं प्रसन्नजीत चोरी की घटनाओं में जिस कार का इस्तेमाल करता था, उस पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ तो नहीं था।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More