पड़ोसी प्रथमः भारत ने श्रीलंका में हाउसिंग प्रोजेक्ट्स का बजट किया दोगुना

WhatsApp Image 2025 12 31 at 4.46.38 PM

रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी

कोलंबो। भारत ने श्रीलंका में 3 ‘ग्राम शक्ति’ हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए फाइनेंशियल कमिटमेंट दोगुना कर दिया है, जिससे हर घर के लिए कंट्रीब्यूशन 5 लाख एसएलआर (श्रीलंकाई रुपया) से बढ़कर 10 लाख एसएलआर हो गया है। पड़ोसी देश के उत्तरी और दक्षिणी प्रांतों में 1550 से अधिक आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों को इन तीन प्रोजेक्ट्स के तहत बढ़ी हुई मदद से काफी फायदा पहुंचेगा।
कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा और आवास निर्माण एवं जल आपूर्ति मंत्रालय के सचिव इंजीनियर एल.बी. कुमुदु लाल ने बढ़ाई गई ग्रांट से जुड़े डिप्लोमैटिक लेटर्स का आदान-प्रदान किया। उच्चायोग ने बताया कि श्रीलंका में अपने हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स (एचआईसीडीपी) फ्रेमवर्क के तहत कई अन्य प्रोजेक्ट्स के अलावा भारत सरकार अक्टूबर 2017 और अक्टूबर 2018 में साइन किए गए समझौता ज्ञापनों के तहत तीन हाउसिंग-सेक्टर प्रोजेक्ट्स: ग्राम शक्ति उत्तर, ग्राम शक्ति दक्षिण I और ग्राम शक्ति दक्षिण II को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

चमोली में विद्युत निगम की सुरंग में दो लोको ट्रेनें भिड़ी, 70 श्रमिक घायल

उच्चायोग ने कहा एमओयू के प्रावधानों के तहत भारत सरकार श्रीलंकाई सरकार द्वारा चुने गए कम आय वाले परिवारों को उत्तरी और दक्षिणी प्रांतों में मालिक-संचालित मॉडल के तहत घरों के निर्माण के लिए पांच लाख एसएलआर जारी कर रही थी। कोविड-19 महामारी और उसके बाद कीमतों में बढ़ोतरी, साथ ही 2022 में श्रीलंका में पैदा हुई आर्थिक चुनौतियों के कारण, प्रोजेक्ट्स के लाभार्थियों को आवंटित सहायता के भीतर अपने घरों का निर्माण पूरा करने में मुश्किल हो रही थी। इसलिए श्रीलंका सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार प्रति घर वित्तीय सहायता को दोगुना करके 10 लाख एसएलआर करने पर सहमत हो गई है।
बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति पर चलते हुए श्रीलंका की विभिन्न क्षेत्रों में लगातार मदद करता रहा है। श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों तथा बागान क्षेत्रों में प्रमुख भारतीय आवास परियोजना के तहत लगभग 50 हजार घरों का निर्माण किया गया है और उन्हें लाभार्थियों को सौंप भी दिया गया है। परियोजना के चरण IV के हिस्से के रूप में 10,000 और घरों का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा भारत ने हाल ही में चक्रवात डिटवाह से जूझ रहे श्रीलंका को जमीनी स्तर पर सहायता प्रदान करने के साथ ही 45 करोड़ डॉलर के राहत पैकेज की सौगात भी दी है।

Spread the love

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More