जिला महिला अस्पताल का DM ने औचक किया निरीक्षण

Untitled 3 copy 27
  • स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उपचार की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं स्टाफ के व्यवहार को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मरीजों को समयबद्ध, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ठंड के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल के निर्देश दिए। उन्होंने वार्डों में पर्याप्त कंबल, हीटर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल परिसर में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में कुल 82 मरीज पंजीकृत पाए गए। ओपीडी में डॉ. रूपाली, डॉ. अरुण, डॉ. ज्योत्सना और डॉ. शालिनी द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को मरीजों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार और समुचित परामर्श देने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी मरीज को बाहर से दवा या जांच कराने का दबाव डालने की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल के पांचवें तल पर निर्माणाधीन आईपीएचएल लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था UPCLDF को निर्देश दिया कि 99.99 लाख रुपये की लागत से बन रही इस लैब का निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने CMS को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा ठंड के मद्देनजर अतिरिक्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमएस डॉ. ए.के. द्विवेदी, डॉ. ए.बी. त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More