भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी

Untitled 4 copy 30

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को उनके निजी मोबाइल नंबर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने रविवार को देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित शिकायत दी है। शिकायती पत्र में महेंद्र भट्ट ने बताया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार उन्हें कॉल कर अपशब्दों, गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

भट्ट के अनुसार, उन्होंने कई बार फोन करने वाले व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया कि इस प्रकार की भाषा का प्रयोग अनुचित है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार कॉल कर अभद्र व्यवहार करता रहा। शिकायत में आशंका जताई गई है कि कॉल करने वाला व्यक्ति किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हो सकता है। भट्ट ने पुलिस को बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति का व्यवहार अत्यधिक उत्तेजित प्रतीत होता है, जिससे न केवल उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि उनके जीवन को भी खतरा हो सकता है। उन्होंने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ इस तरह की अभद्र भाषा और जानलेवा धमकी को पार्टी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में इस तरह के व्यवहार की कोई जगह नहीं है। चौहान ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ ऐसी घटनाएं पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। पार्टी को उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में शीघ्र कार्रवाई कर आरोपी को कानून के कठघरे में खड़ा करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित इस प्रकार की धमकियों से भाजपा कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों से विचलित नहीं होंगे, बल्कि दोगुने उत्साह के साथ जनकल्याण और राज्य के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More
Anant Chaturdashi 2026
homeslider Religion

अनंत चतुर्दशी कल, हिंदुओं जैनियों के लिए है महत्वपूर्ण

Anant Chaturdashi 2026: अनंत चतुर्दशी (जिसे अनंत चौदस भी कहा जाता है) सनातन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है, जो मुख्य रूप से भगवान विष्णु के अनंत (शाश्वत) रूप को समर्पित है। यह हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चौदहवें दिन (चतुर्दशी तिथि) को मनाया जाता है। इस पर्व का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

ज्ञानेश को CJP का अल्टीमेटम, 48 घंटे में दीजिए इस्तीफा

New Delhi: चुनाव आयोग से जुड़ी एक हालिया मीडिया रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत तीन प्रमुख मांगें सरकार और चुनाव आयोग के सामने रखी हैं। CJP का कहना है कि […]

Spread the love
Read More