राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर अयोध्या में धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत

ram

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार से भव्य धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई है। पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं की आस्था एक बार फिर चरम पर दिखाई दे रही है। इन अनुष्ठानों का मुख्य आयोजन 31 दिसंबर को होगा, जिसमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह संपूर्ण पूजा-अनुष्ठान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। बेंगलुरु विद्यापीठ से आए 15 वैदिक विद्वान वैदिक विधि-विधान से पूजा संपन्न करा रहे हैं। शनिवार को मंदिर परिसर में कवच स्थापना, विशेष हवन और भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु शामिल हुए।

स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ ने जानकारी दी कि इन अनुष्ठानों के अंतर्गत तत्व हवन, एक तत्व कलश पूजन, गणपति पूजन और अन्य वैदिक कर्मकांड किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन रामलला का पंच रसों से अभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, साथ ही भजन-कीर्तन और भव्य आरती का आयोजन होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष अनुष्ठानों के दौरान ढोल उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिससे आयोजन और भी भव्य बनेगा। इसके अलावा रत्न जड़ित प्रतिमा की स्थापना को लेकर न्यास स्तर पर बैठकें जारी हैं। पिछली वर्षगांठ के दौरान हुए सभी धार्मिक कर्मकांड इस बार भी उसी श्रद्धा और परंपरा के साथ दोहराए जा रहे हैं।

आपूर्ति की चिंताओं के बीच वायदा बाजार में चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलो के पार

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी 2024 को रामलला की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, जिसे देश-दुनिया ने देखा। इसके बाद से अयोध्या श्रद्धा और भक्ति का वैश्विक केंद्र बनकर उभरी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर के लिए सभी वीआईपी पास 1 जनवरी 2026 तक जारी किए जा चुके हैं। बीते एक महीने से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसके बावजूद दर्शन व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी हुई है। आम श्रद्धालुओं को लगभग आधे घंटे के भीतर दर्शन का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सीमित संख्या में दर्शन पास जारी किए जाते हैं। दो घंटे के एक स्लॉट में 400 पास निर्धारित हैं, जो पहले ही जारी हो चुके हैं। आरती के लिए भी सभी पास भर चुके हैं। प्रशासन और न्यास का प्रयास है कि हर श्रद्धालु को सहज और सुरक्षित दर्शन का अनुभव मिले।

Spread the love

Lucknow
Politics Uttar Pradesh

रामगोविंद चौधरी के निधन से सपा में शोक की लहर

Lucknow: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 की रात लखनऊ के SGPGI में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कई राजनीतिक […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More