उमेश चन्द्र त्रिपाठी
जनकपुर धाम में डॉ. राम पाण्डेय को मिला ग्लोबल एक्सीलेंस एजुकेटर अवार्ड राजर्षि जनक विश्वविद्यालय जनकपुर धाम नेपाल ने लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज आनंद नगर महाराजगंज के प्राचार्य डॉ राम पांडे को ग्लोबल एक्सीलेंस एजुकेटर अवार्ड प्रदान किया है डॉक्टर पांडे को या सम्मान 26 और 27 दिसंबर 2025 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में दिया गया है।
राजर्षि जनक यूनिवर्सिटी जनकपुर धाम नेपाल ने वैश्विक सत्ता विषय पर दिनांक 26 और 27 दिसंबर को एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया था इस सेमिनार में विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉक्टर पांडे को विश्वविद्यालय ने आमंत्रित किया था सेमिनार में राजर्षि जनक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमर प्रसाद यादव एवं रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर मनोज कुमार यादव ने डॉक्टर पांडे को यह सम्मान दिया।
