सीतापुर में डबल मर्डर से सनसनी: पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Untitled 5 copy 27
  • पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही पड़ताल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस अधिकारियों के जिम्मेदार अफसरों के तमाम दावों के बावजूद सूबे में लूट, डकैती व हत्या जैसी संगीन वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि सीतापुर जिले के फतेहपुर निवासी पिता-पुत्र की बदमाशों ने गोलियों से भून कर छ्लनी कर मौत की नींद सुला दिया। दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर। पुलिस घटना के पीछे पुरानी रंजिश सहित कई दिशाओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

सीतापुर जिले के इमलिया थाना क्षेत्र स्थित फतेहपुर निवासी 65 वर्षीय छोटे खान उर्फ अख्तर व उनके 45 वर्षीय बेटे मैसर खान परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात असलहों से लैस बेखौफ बदमाशों ने धावा बोलकर पिता-पुत्र के सीने में गोलियों की बौछार कर दी। अचानक गोली चलने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे कि इससे पहले बदमाश हवा में फायरिंग झोंकते हुए मौके से भाग निकले।

डबल मर्डर की खबर मिलते ही एएसपी दुर्गेश सिंह, सीओ महोली नागेन्द्र चतुर्वेदी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। एएसपी दुर्गेश सिंह के मुताबिक जांच-पड़ताल के बाद प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Spread the love

Agra
Crime News Uttar Pradesh

140 की रफ्तार बनी काल! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्रेटा पलटी, 3 लोगों की मौत

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाजिदपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार तेज रफ्तार में […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Odisha Weather
homeslider Odisha Weather

समुद्र में उठी 15 फीट ऊंची लहरें, पर्यटकों में मची हलचल

Odisha Weather दीघा में समुद्र का रौद्र रूप, 15 फीट ऊंची लहरों ने बढ़ाई चिंता ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास स्थित दीघा में समुद्र का मिजाज अचानक बेहद अशांत नजर आया। समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने के बाद पानी सुरक्षा दीवार को पार कर सड़क तक पहुंच गया। समुद्र की ऊंची लहरों […]

Spread the love
Read More