कोयला और लिग्नाइट की खदानें खोलने के लिए मंजूरी प्रक्रिया में बदलाव

Untitled 18 copy 11

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट खदानों को खोलने से संबंधित अनुमोदन प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए नियमों को संशोधित कर दिया है। सरकार ने कोयला खनन संचालन शुरू करना और आसान बनाने के लिए आधिकारिक तौर पर कोलियरी कंट्रोल (संशोधन) नियम, 2025 को अधिसूचित कर दिया है। कोयला मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि अब सरकार ने इस प्रक्रिया में दोहराव कम करने, कोयला उत्पादन बढ़ाने और अनुमोदन प्रक्रिया सुगम बनाने के लिए नियम-9 को संशोधित कर दिया है।

अब खदानों या उनकी परत को खोलने की मंजूरी संबंधित कोयला कंपनी के निदेशक मंडल से ही ली जा सकती है। मंत्रालय के मुताबिक इन संशोधनों से प्रक्रियात्मक दोहराव हटाकर संचालन को तेज करने की सुविधा मिलेगी, जबकि नियामकीय निगरानी जारी रहेगी। मंत्रालय ने कहा, “हालांकि सुरक्षा के तौर पर यह प्रावधान रखा गया है कि संबंधित खदान/परत को खोलने के लिए निदेशक मंडल केवल तभी मंजूरी देगा जब केंद्रीय/राज्य सरकार और अन्य वैधानिक निकायों की आवश्यक मंजूरी प्राप्त हो।कोयला मंत्रालय ने कहा कि इस बदलाव से खदान संचालन की समय-सीमा में करीब दो महीने तक की कटौती की उम्मीद है। नियमों में यह बदलाव संचालन संबंधी निर्णयों को कंपनी निदेशक मंडल तक स्थानांतरित करता है, जबकि नियामकीय निगरानी और वैधानिक सुरक्षा बनाए रखता है।

मंत्रालय ने कहा कि इस संशोधन से दक्षता बढ़ाने, कोयला उत्पादन में तेजी लाने और कोयला नियामकीय ढांचे में विश्वास मजबूत होने की संभावना है। उल्‍लेखनीय है कि कोलियरी नियंत्रण नियम, 2004 के नियम-9 के तहत खदान मालिकों को किसी भी खदान या उसकी परत को खोलने से पहले कोयला नियंत्रक संगठन (CCO) की मंजूरी लेनी होती थी। यदि कोई खदान 180 दिन या उससे अधिक समय के लिए बंद रहती थी तो दोबारा संचालन शुरू करने के लिए भी यह मंजूरी होती थी।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Mumbai
Entertainment homeslider

एक्ट्रेस दिव्या विनेकर का निधन, ‘डार्लिंग्स’ में बनी थीं कांस्टेबल

Mumbai: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री दिव्या विनेकर का अचानक निधन हो गया है। उन्होंने आलिया भट्ट और शेफाली शाह की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में महिला कांस्टेबल की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह विद्या बालन और शेफाली शाह की फिल्म ‘जलसा’ में भी नजर आई थीं। उनके निधन की खबर से […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

शिवा शर्मा हत्याकांड: इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार

यूपी STF और नागपुर पुलिस की मदद से श्रद्धा दुबे गिरफ्तार नौ अक्टूबर 2026 से श्रद्धा बहन सहित तीन लोगों के साथ चल रही थी फरार ए अहमद सौदागर Lucknow: कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड के मामले में फरार चल रही पचास हजार की इनामी नामजद आरोपित श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और चालक तनवीर […]

Spread the love
Read More
Azad Hind Fauj
homeslider National

आज़ाद हिंद सरकार की कल हुई थी स्थापना

Azad Hind Fauj: आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी। 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार यानी ‘आज़ाद हिंद सरकार’ की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराना और देश में स्वतंत्र […]

Spread the love
Read More