भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 101 वें जयंती पर भाषण,

Untitled 11 copy 12
  • निबंध एवं एकल काब्य प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत करते जिलाधिकारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेई के 101 वें जयन्ती के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा भाषण, निबंध व एकल काब्य प्रतियोगिता में भाग लेकर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि अटल  एक महान राजनेता थे। वे एक बेहतरीन लेखक व कवि भी थे। उनका जीवन आज सबके लिए प्रेरणा प्रेरणा स्रोत है। उनका जीवन सरलता, संकल्प और सदाशयता का प्रतीक है।

जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह देते हुए कहा कि संघर्ष व्यक्ति को बेहतर बनाता है। इसलिए अगर जीवन में सफल होना है तो परिश्रम और संघर्ष के लिए तैयार रहिए। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में विजेता विशाल जायसवाल को पांच हजार का डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह, द्वितीय स्थान प्राप्त अमर नाथ यादव को तीन हजार, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह, तथा तृतीय स्थान पर जागृति त्रिपाठी को दो हजार प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त आर्दश पाण्डेय को दस हजार , द्वितीय प्राजंल यादव को पांच हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अवधेश को दो हजार पांच सौ का डेमो चेक प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह एवं एकल काब्य पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त घनश्याम पाण्डेय को दस हजार, उदय गुप्ता द्वितीय को पांच हजार व अनुराधा चौरसिया तृतीय को दो हजार पांच सौ सहित प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह,डीआईओएस, विद्यालय अध्यापक,पैरैंस सहित प्रतिभागी व एन सी सी के बच्चे उपस्थित रहे।

Spread the love

Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More